Athrav – Online News Portal
हरियाणा

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कुमारी संजना प्रोचा को हरियाणा बालवीर पुरस्कार से किया सम्मानित।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में करनाल की कुमारी संजना प्रोचा को उसके इस अद्वितीय साहसिक कार्य हेतु हरियाणा बालवीर पुरस्कार से सम्मानित किया। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कुमारी संजना प्रोचा को 5000 रुपये की राशि का चेक तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

उन्होंने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद, करनाल द्वारा सदैव बच्चों के हौसले व हुनर को सम्मान दिया जाता रहा है और करनाल जिले के गांव चिड़ावा की 9 वर्षीय कुमारी संजना की वीरता को भी जिला बाल कल्याण परिषद ने पूरा सम्मान दिया। अपहरणकर्ता ने इस बच्ची पर कंबल डाल कर उसका अपहरण करने का प्रयास किया,

तो बच्ची ने अपने दांतों से काट कर उसे घायल कर दिया और अपने आप को उस अपहरणकर्ता के चंगुल से छुड़ा लिया। इसके बाद जब अपहरणकर्ता अंधेरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास करने लगे तो जोर-जोर से चिल्लाकर अपने आसपास मौजूद लोगों की सहायता से अपहरणकर्ताओं को मौके पर ही पकड़वा भी दिया।

Related posts

प्रदेश में गरीबों को पहले चरण में मिलेंगे 50 हजार प्लाट, दो दिन बाद खुलेगा पोर्टल , हर जिले में बनेंगे वृद्ध सेवा आश्रम-मनोहर लाल

Ajit Sinha

पुलिस अकादमी मधुबन में महिलाओं और सामाजिक मुद्दों पर आधारित ‘सनराईज’ हिन्दी फिल्म की स्क्रीनिंग अकादमी में प्रशिक्षण।  

Ajit Sinha

बहादुरगढ़ से रोहतक तक जगह-जगह फूल बरसाकर हुआ चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी का भव्य स्वागत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x