Athrav – Online News Portal
हरियाणा

ई सर्विस बुक बनने से सरकारी कर्मचारियों को मिली कई सुविधाएं, पदोन्नति और छुट्टियों के मामलों में नहीं होगी कोई परेशानी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को अब पदोन्नति और छुट्टियों इत्यादि गतिविधियों के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। अब यह सुविधा ई-सर्विस बुक के माध्यम से ऑनलाइन मिलेगी। मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) पोर्टल पर लगभग 2,65,000 कर्मचारियों में से लगभग 2,32,000 कर्मचारियों की ई-सर्विस बुक वेरीफाई कर ली गई है। संजीव कौशल ने शेष कर्मचारियों को भी आगामी 30 नवंबर तक अपनी सर्विस बुक को वेरीफाई करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव आज यहां मानव संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ एचआरएमएस पोर्टल के संबंध में समीक्षा बैठक कर रहे थे। कौशल ने शेष लगभग 33 हजार कर्मचारियों को जल्द से जल्द अपनी सर्विस बुक वेरीफाई करने को कहा ‌है, क्योंकि 30 नवंबर के बाद जिन कर्मचारियों की सर्विस बुक वेरिफाई नहीं होगी, उन्हें वेतन से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को भी इन निर्देशों के सख्त अनुपालना के निर्देश दिए हैं।

एचआरएमएस पोर्टल कर्मचारियों के लिए बना सुविधाओं का पिटारा

मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर विभिन्न विभागों, बोर्ड और निगम के कर्मचारियों के सेवा-संबंधित सभी गतिविधियों और डिजीटल सर्विस बुक को अपलोड किया गया है। इस पोर्टल पर एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) के ई-वेतन प्रणाली के साथ एकीकृत वर्कफ़्लो सहित कर्मचारियों की जानकारी 24 घंटे उपलब्ध है। एचआरएमएस पर उपलब्ध डाटा सरकार को सही निर्णय लेने के साथ-साथ कर्मचारियों, योजना, भर्ती, नियुक्ति, पदोन्नति, ऐसीपी, सेवा विस्तार और कौशल के आधार पर कर्मचारियों के स्थानांतरण आदि की उचित निगरानी में भी मदद करता है।

एचआरएमएस पोर्टल में ई-सर्विस बुक में कर्मचारी के मूल विवरण, नियुक्ति विवरण, सेवा सत्यापन, अवकाश, ऋण व अग्रिम विवरण, एसीआर, संपत्ति विवरण तथा अन्य विवरणों सहित कई विशेषताएं शामिल हैं। एचआरएमएस पोर्टल के साथ कर्मचारियों का डाटा अपडेट करने से न केवल सरकार को लाभ होता है, बल्कि इससे कर्मचारियों को भी मदद मिलेगी, जो सेवानिवृत्ति के बाद अपने सर्विस रिकॉर्ड के बारे में विवरण प्राप्त करने में परेशानियों का सामना करते हैं।

Related posts

बिजली विभाग में 80 एसडीओ की भर्ती में से सिर्फ दो हरियाणा से, बाकी अन्य राज्यों से :दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

एसएचओ,एएसआई 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगने व 50 हजार रुपये लेने के आरोप में लिपिक अरेस्ट, सब इंस्पेक्टर फरार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: निर्धारित समय-सीमा में काम न करने वाले अधिकारियों पर लगेगा जुर्माना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x