Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल से गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने शिष्टाचार मुलाकात कर लिया आशीर्वाद -देखें वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: खेल जगत में भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखकर हरियाणा का नाम रोशन करने वाले ओलम्पियन स्वर्ण पदक विजेता एवं राजपुताना राईफल के सूबेदार नीरज चोपड़ा ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल से चंडीगढ़ स्थित उनके संत कबीर कुटीर में शिष्टाचार भेंट की और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए मुख्यमंत्री का आशीर्वाद लिया।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नीरज चोपड़ा को श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की और 19 नवम्बर से आरम्भ होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आने का निमंत्रण भी दिया।नीरज चोपड़ा ने हरियाणा की खेल नीति को सर्वश्रेष्ठ खेल नीति बताया।

उन्होंने खेलो इंडिया गेम्स के सफल आयोजन के लिए भी मुख्यमंत्री  मनोहर लाल को बधाई दी।उल्लेखनीय है कि गत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर चैंपियन ऑफ चेंज अवार्ड देने वाली संस्था ने मुख्यमंत्री  मनोहर लाल सहित हरियाणा की 25 विभूतियों को खेल, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, संगीत व संस्कृति मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर बदलाव के कारक बने और चैंपियन ऑफ चेंज हरियाणा 2021 के पुरस्कार से सम्मानित किया था।

उस समय ओलम्पियन नीरज चोपड़ा विदेश में अभ्यास पर होने के कारण व्यक्तिगत रूप से उपस्थित न हो सके तथा वे इस कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े थे। श्री नीरज चौपड़ा आज मुख्यमंत्री  मनोहर लाल से भेंट कर, विशेष रूप से प्रदेश के खेल नीतियों का आभार व्यक्त करने आए थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अपराधियों पर की जाए पूरी सख्ती, डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने दिए निर्देश ताकि आमजन निर्भय होकर करें जीवन व्यतीत ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: देश का 69वां गणतंत्र दिवस समारोह खेल परिसार सैक्टर-12 के प्रांगण में बड़ी धूम-धाम, हर्षोल्लास,गरिमापूर्ण छटा के बीच मनाया गया।

Ajit Sinha

चौकीदार के माध्यम से 1000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x