Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय

गोवा: रात दो बजे हुआ नए सीएम प्रमोद सावंत का शपथ ग्रहण, दो डिप्टी सीएम भी बने

गोवा: गोवा में दिवंगत सीएम मनोहर पर्रिकर के बाद बीजेपी ने प्रमोद सावंत को राज्य का नया सीएम चुन लिया है, रात दो बजे प्रमोद सावंत ने मुख्यमंत्री की शपथ ली. प्रमोद सावंत मनोहर पर्रिकर के विश्वसनीय और आरएसएस के करीबी हैं. इससे पहले वो गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे, संकेलिम सीट से विधायक प्रमोद सावंत भी अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. प्रमोद सावंत की सरकार में सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के सुधीन धवलिकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. इसके अलावा तीनों पार्टी और निर्दलीय समेत 9 और विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, फिलहाल गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष माइकल लोबो इस पद के लिए चुनाव होने तक कार्यवाहक अध्यक्ष होंगे.

इससे पहले कल दिनभर सियासी उठापटक के बीच बीजेपी सहयोगियों को मनाने में कामयाब रही. दोनों सहयोगियों को डिप्टी सीएम पद मिलने के बाद देर रात राजभवन में प्रमोद सावंत सरकार का शपथ ग्रहण समारोह किया गया. गोवा के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे मनोहर पर्रिकर का पणजी के मीरामार बीच पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. मनोहर पर्रिकर के बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी. इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने भारत माता की जय और ‘देश का नेता कैसा हो, मनोहर भाई जैसा हो’ के नारे लगाए.इससे पहले कल मनोहर पर्रिकर के अंतिम दर्शन के लिए पीएम मोदी समेत कई राजनेता गोवा पहुंचे, पीएम मोदी भावुक नजर आए और उन्होंने पर्रिकर के परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया. मनोहर पर्रिकर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गम के माहौल में अपने आंसू नहीं रोक पाईं. 63 साल की उम्र में मनोहर पर्रिकर का कैंसर की वजह से परसों निधन हो गया था.

Related posts

पेट्रोल पंप के मैनेजर को गोली मारकर को नोटों से भरे बैग छीनने की कोशिश के सनसनीखेज मामले दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

12 वीं क्लास की 17 वर्षीय छात्रा पर एसिड से हमला करने वाले 3 आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट -वीडियो देखें

Ajit Sinha

22 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा,आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत बरामद और जब्त किए गए, जांच चल रही है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x