Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

इंटर-रिलिजन विवाह किया तो लड़की के भाइयों ने लड़के दीपक की मां की गोली मार कर हत्या कर दी- इनामी आरोपित अरेस्ट


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की एनडीआर/अपराध शाखा की टीम ने अरमान,उम्र 25 वर्ष और अजहर, उम्र 22 वर्ष,दोनों निवासी गगन विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश नामक दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधी एफआईआर नंबर-1121/2022, भारतीय दंड संहिता की धारा 302/ 120-बी व 25/27 आर्म्स एक्ट, थाना अमन विहार, दिल्ली में वांछित व उदघोषित अपराधी थे।  प्रत्येक की गिरफ्तारी पर 20,000/- रुपए का इनाम भी घोषित था.

स्पेशल डीसीपी, अपराध  रविंद्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि साल 2022, थाना अमन विहार, दिल्ली में फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।  इस संबंध में, थाना अमन विहार में एफआईआर नंबर – 1121/2022, भारतीय दंड संहिता की धारा 302/120-बी व 25/27 आर्म्स एक्ट दर्ज की गई  थी ।  जांच के दौरान, यह पाया गया कि एक आरोपी व्यक्ति की बहन ने दीपक (मृतक के बेटे) के साथ इंटर-रिलिजन  विवाह किया था और वह अपने घर से कुछ गहने लेकर दीपक के घर गई थी। मामले को सुलझाने के लिए लड़की के भाई सलमान और आमिर अन्य साथियों के साथ दीपक के घर गए, लेकिन वहां झगड़ा हो गया व उन्होंने दीपक की मां पर गोली चला दी। इस घटना में शामिल चार हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अरमान और अजहर नाम के दो आरोपी एफआईआर नंबर – 121/2022 दर्ज होने के बाद से फरार थे। प्रत्येक की गिरफ्तारी पर 20,000/- रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था ।
यादव का कहना हैं कि दिल्ली पुलिस की एनडीआर/अपराध शाखा की एक टीम को अरमान और अजहर नाम के इनामी अपराधियों का पता लगाने और पकड़ने का काम सौंपा गया था, जो दिल्ली के थाना अमन विहार के एक हत्या के मामले में अपनी गिरफ्तारी से बच रहे थे।प्राप्त सूचनाओं के आधार पर, यह पता चला कि आरोपी व्यक्ति घटना से पहले उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रह रहे थे और यह भी सामने आया कि आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने मोबाइल नम्बर और ठिकाने बदल रहे हैं। अंत में कड़ी मेहनत के बाद टीम आरोपी व्यक्तियों के वर्तमान ठिकानों का पता लगाने में सफल रही। तदानुसार, उपायुक्त अमित गोयल और संयुक्त आयुक्त एस.डी. मिश्रा द्वारा सहायक आयुक्त उमेश बर्थवाल की निगरानी में निरीक्षक विवेक मलिक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।  जिसमे उप निरीक्षक सम्राट कातियान, उप निरीक्षक तनिश कुमार, उप निरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान सिपाही सुधीर, प्रधान सिपाही  सतपाल, प्रधान सिपाही सुशील, प्रधान सिपाही ओम प्रकाश और प्रधान सिपाही संजय शामिल थे।  टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापे मारे और दोनों आरोपी व्यक्तियों, अरमान और अजहर को क्रमशः मौजपुर, दिल्ली और मुरादनगर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।  पूछताछ करने पर आरोपियों का नाम अरमान, उम्र 25 वर्ष और अजहर, उम्र 22 वर्ष, दोनों निवासी गगन विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश  पता चला व उन्होंने उपरोक्त मामले में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की।
आरोपी अरमान की पिछली संलिप्तता:
1.प्राथमिकी संख्या 1238/2018, धारा 411/414 भारतीय दंड संहिता, थाना साहिबाबाद, उत्तर प्रदेश
2.प्राथमिकी संख्या 1236/2018, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना साहिबाबाद, उत्तर प्रदेश
3.प्राथमिकी संख्या 1173/2018, धारा 392/411 भारतीय दंड संहिता, थाना साहिबाबाद, उत्तर प्रदेश
4.प्राथमिकी संख्या 1225/2018, धारा 392/411 भारतीय दंड संहिता, थाना साहिबाबाद, उत्तर प्रदेश
5.प्राथमिकी संख्या 1129/2018, धारा 392 भारतीय दंड संहिता,  थाना साहिबाबाद, उत्तर प्रदेश
6.ई-प्राथमिकी संख्या नंबर 032754/2017, धारा 379/411 भारतीय दंड संहिता,  थाना फर्श बाजार, दिल्ली

Related posts

पाकिस्तानी सीमा हैदर के घर में घुसकर उस पर हमला करने वाले आरोपित के खिलाफ केस दर्ज, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

मशहूर कपनी का लेबल लगाकर एक टेम्पू ले जा रहे 600 लीटर नकली घी को पुलिस ने पकड़ा, देखें वीडियो

Ajit Sinha

अब दिल्ली वालों का पिछले महीने से 1.5 गुना से अधिक नहीं हो सकता पानी का बिल-सत्येंद्र जैन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x