Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

जर्मनी निर्मित 10 लाख रुपयो की कीमत की 2 अवैध पिस्टल, 9 जिन्दा कारतूस सहित 1 आरोपित अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: अपराध शाखा , फरुखनगर की टीम ने आज एक शख्स को दो विदेशी पिस्टल व 9 जिंदा कारतूस के साथ अरेस्ट किया हैं। आरोपित ये पिस्टल दिल्ली से अपने दोस्त से 10 लाख रुपए में खरीद कर लाया था। अरेस्ट आरोपित के खिलाफ सेक्टर -5 थाना में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया हैं।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक कल 28 जून 2022 को अपराध शाखा , फरुखनगर के प्रभारी व उप-निरीक्षक दलपत सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर माता रोड पर स्थित पार्किंग के पास से एक युवक को अवैध हथियारों सहित दबोच लिया। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम *महेन्द्रपाल सिंह* हैं। पुलिस ने आरोपित युवक के कब्ज़ा से *कब्जा से 02 अवैध पिस्टल (जर्मनी मेड) व 09 जिंदा कारतूस बरामद* किए हैं।

आरोपित युवक  के खिलाफ थाना सेक्टर-5, गुरुग्राम में भारतीय दंड संहिता की धारा 25(1B)(a) शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया व आरोपित को  गिरफ्तार किया गया। आरोपित से प्रारम्भिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उसके  कब्जा से बरामद हुई 02 जर्मनी मेड पिस्टल व 09 कारतूस उसने दिल्ली से अपने साथी से 10 लाख रुपयों में खरीदे थे। आरोपी आरोपित को अदालत के सम्मुख पेश किया गया तथा एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: शिकायतों के गुणवत्तापरक समाधान में अधिकारी न बरतें लापरवाही अन्यथा होगी कार्रवाई : राव नरबीर

Ajit Sinha

बाजार, होटल, रेस्टोरेंट, पार्क अथवा वाहन आदि में बैठकर शराब का सेवन किया तो होगी कार्रवाई-शिबास कविराज

Ajit Sinha

भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी बहन की गला घौंट कर इसलिए हत्या कर दी, कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x