Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दिल्ली -एनसीआर में गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो अरेस्ट, दो फरार, कीमत 25 लाख।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा : दादरी कोतवाली पुलिस ने आज दिल्ली -एनसीआर में गांजा तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है,जबकि दो अन्य लोग फरार बताए जा रहे हैं.  पुलिस ने आरोपियों के पास से 210 किलो गांजा बरामद किया है, जिसको की एक कबाड़ के गोदाम में छुपा के रखा गया था.  इस गांजे की कीमत बाजार में 25 लाख रुपए बताई जा रही है.  पुलिस ने तस्करों के कब्जे से एक आइसर कैंटर और एक स्विफ्ट गाड़ी भी बरामद की है जिसका इस्तेमाल गांजे की तस्करी के लिए किया जा रहा था।  

पुलिस की गिरफ्त में अवैध गांजे के साथ खड़े दादरी के चिटहरा निवासी दीपक और नई आबादी निवासी शहजाद उर्फ सोनू को पुलिस ने एनसीआर में गांजे की सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया है.डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि दादरी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी,  कि एक कबाड़ गोदाम में भारी मात्रा में गांजा स्टोर करके रखा हुआ है.सूचना के आधार पर पुलिस ने पल्ला रोड पर बने शहजाद उर्फ सोनू के कबाड़ के गोदाम पर छापेमारी की.  वहां से पुलिस को 210 किलो गांजा के साथ मौके से दीपक और शहजाद को गिरफ्तार किया.  जबकि इनके दो अन्य साथी वहां से फरार हो गए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. 

डीसीपी ने ग्रेटर नोएडा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ पता चला कि उनके साथी नीरज और बंटी बाहर से गांजा लाकर गोदाम में रखते थे.  इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में वे दोनों स्विफ्ट गाड़ी में रख कर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और बुलंदशहर में सप्लाई किया करते थे. डीसीपी ने बताया कि दोनों फरार अभियुक्त नीरज और बंटी की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं और इनको जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा. 

Related posts

इनामी बदमाशों, गैंगस्टरों और जघन्य अपराधियों पर निर्णायक कार्रवाई, ‘तकनीक, ताकत और त्वरित कार्रवाई का संगम है एसटीएफ

Ajit Sinha

पत्नी की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा; पूर्व भारतीय सेना का जवान 20 साल तक पैरोल से भागने के बाद पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त राकेश ने 9 पुलिसकर्मियों को चुना ‘हीरो ऑफ द वीक’ प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x