Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

स्क्रैप माफिया समेत पांच पर गैंगरेप का केस दर्ज, युवती को नौकरी दिलाने का दिया था झांसा, 16 के खिलाफ गैंगस्टर कार्रवाई


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा: कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से गैंग रेप करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है.जबकि मुख्य आरोपी समेत दो आरोपित फरार बताए जा रहे है. जिनकी तलाश की जा रही है.मुख्य आरोपित सरिया और स्क्रैप के अवैध कारोबार से जुडे होने के साथ राजनीति रसूखदार है.नोएडा की रहने वाली एक युवती ने 30 दिसम्बर को कोतवाली सेक्टर-39 शिकायत दी,उसे नौकरी की तलाश थी, इसी दौरान उसकी मुलाकात राजकुमार से हुई जिसने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसे सभी शैक्षिक दस्तावेज के साथ बरौला गांव में बुलाया। वहां राजकुमार और उसका साथी महेमी मिले। दोनों ने कहा, रवि हमारे बॉस हैं। हम आपको उनसे मिलवा देंगे और वह आपकी नौकरी लगवा देंगे। आरोप है कि 19 जून को राजकुमार और महेमी युवती को कार से गार्डन गैलेरिया मॉल में ले गए। दोनों ने गाड़ी पार्किंग में लगा दी। वहां पर तीन और लड़के आए। तीनों का परिचय रवि, आजाद और विकास के रूप में करवाया गया। सभी के हाथों में हथियार थे। गाड़ी में युवती से दुष्कर्म किया। इस दौरान वीडियो भी बना लिया। विरोध करने पर आरोपितों ने कहा कि वह बहुत दबंग और पैसे वाले हैं। अगर यह बात किसी को बताई तो घटना का वीडियो वायरल कर देंगे। आरोपितों ने युवती और परिवार को जान से मारने की धमकी दी तो वह सहम गई। इसके बाद भी जब आरोपितों ने पीड़िता को ब्लैकमेल और परेशान करना बंद नहीं किया, तो 30 दिसंबर को उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर युवती का मेडिकल व बयान दर्ज करा कर तीन आरोपितों राजकुमार, आजाद और विकास को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपित रवि और महेमी फरार हैं। फरार आरोपितों के लिए टीम गठित कर गई, जल्द ही दोनों गिरफ्तार कर लिया जायेगा। मुख्य आरोपितों रवि दनकौर निवासी हरेंद्र प्रधान का भाई है. साल 2015 में ग्रेटर नोएडा के नियाना गांव में शादी समारोह में हरेंद्र और उनके सरकारी गनर भूदेव शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनकी पत्नी, भाई रवि सहित परिवार के अन्य लोगों को पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। ऐसे में रवि के फरार होने पर सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं। इस बीच ग्रेटर नोएडा के कोतवाली बीटा में सरिया माफिया रवि काना समेत 16 के खिलाफ गैंगस्टर की गई कार्रवाई की है, आरोप है कि गैंग बनाकर डरा धमका कर ट्रक चालकों से जबरन सरिया उतारना,कंपनियों में जाकर जबरन स्क्रैप का काम लेकर, अपनी गुंडागर्दी दबंगई दिखाना.

Related posts

अपने दोस्त से मिलने के लिए उसके पिता के रेहड़ी पर चला जाता था, इस लिए दोस्त के पिता ने उसकी हत्या कर झाड़ियों में फेंक दिया।

Ajit Sinha

पूर्व सीएम कमलनाथ के चचेरे भाई और भाभी की हत्या से मचा हड़कंप, पार्टी के बाद हत्या को दिया अंजाम-देखें पूरा वीडियो।

Ajit Sinha

31 मार्च, 2025 तक हरियाणा में नए आपराधिक कानूनों का शत-प्रतिशत कार्यान्वयन सुनिश्चित हो- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x