Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रात के समय राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर समेत 5 अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:रात के समय राहगीरों से लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के सरगना समेत पांच लुटेरों की ऐच्छर चौकी क्षेत्र से नोएडा एसटी एफ और सेक्टर बीटा दो कोतवाली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया है।  इस गैंग ने हथियारों के बल पर एसटीएफ के हेड कांस्टेबल से कार भी लूटी थी. आरोपियों के पास से एक कार, चार मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में खडे लोकेश , रोहित ,सोनू उर्फ सोहनपाल, सुकेश, और निखिल को ऐच्छर चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी दिनेश कुमार ने बताया कि इन लुटेरों ने 21 मई 2022 की रात को सेक्टर पी थ्री गोल चक्कर के समीप नोएडा में तैनात हेड कांस्टेबल साहब सिंह को निशाना बनाया था। साहब सिंह को गन प्वाइंट पर लेकर कार लूट की घटना को अंजाम दिया था, 

लेकिन जब लुटेरों को पता चला कि यह कार सिपाही की है तो वह अगले दिन कार को घटनास्थल के समीप लावारिस में छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने लावारिस हालत में खड़ी कार बरामद की थी, लेकिन घटना के बाद से यह लुटेरे फरार चल रहे थे। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में गैंग के सरगना लोकेश ने बताया कि उसकी मुलाकात हाई स्कूल में पढ़ाई के दौरान बुलंदशहर के रहने वाले उसके दोस्त प्रिंस के माध्यम से राजू से हुई थी। राजू गैंग बनाकर कार लूट और राहगीरों से लूटपाट की घटना करता था। इसके बाद लोकेश कुख्यात राजू के गैंग में शामिल हो गया। कुछ दिनों बाद लोकेश ने अपने ताऊ के लड़के निखिल को भी अपने साथ शामिल कर लिया। इसके बाद यह गैंग बनाकर लूटपाट की घटना करने लगे।

उन्होंने 15 मई 2018 को भी बिसरख थाना क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर बाइक, मोबाइल और नगदी लूट की घटना को अंजाम दिया था। छह मई 2018 को नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को कार में लिफ्ट देकर निशाना बनाया था। पीड़ित से एक लाख रुपये लूट लिए थे। इसके अलावा भी इस गैंग ने लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दिया था।पकड़े गए सभी आरोपियों पर बुलंदशहर और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। यह लोग काफी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं ।यह लोग अपनी गाड़ी में बैठा कर सवारियों के साथ लूटपाट की घटनाओं को भी अंजाम दिया करते थे। फिलहाल इनके आपराधिक इतिहास के बारे में और ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही है। 

Related posts

आईटीबीपी रेफरल हॉस्पिटल, कोविड मरीजों के लिए इटली के सहयोग से 48 घंटे में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट चालू हुआ

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2500 करोड़ रूपए के हेरोइन के साथ 4 अरेस्ट, दो को फरीदाबाद के एक सोसाईटी से पकड़ा ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विमला हत्याकांड में फरार चल रहे 5000 रूपए के इनामी आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x