Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन बदमाश और सुनार अरेस्ट  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है।  इस गैंग के तीन बदमाशों और चोरी का आभूषण खरीदने वाले एक सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशो की निशानदेही पर 42 हज़ार नगद, सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े सोनू उर्फ अभिनव पांडे, प्रवीण पाण्डेय, चन्दन शर्मा को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रामपुर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया। इनके साथ ही पुलिस सूरज मोरे को भी गिरफ्तार किया, सूरज मोरे पेशे से सुनार है जो पकड़े गए बदमाशों से चोरी के आभूषण खरीदा था। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि सोनू, प्रवीण, चन्दन तीनों शातिर किस्म के चोर है और यह गैंग बंद पड़े घरों को निशाना बनाता था। इसके लिए गैंग के सदस्य पहले रेकी करते थे। इसके बाद मकान से नकदी आभूषण व कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। शहर के विभिन्न थानों में 10 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि कुछ घटनाओं से सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुए थे। जिनमें इन बदमाशों की पहचान की गई है। पुलिस पूछताछ में शहर में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। यह गैंग चोरी की गई ज्वैलरी को चोरी के माल को ज्वैलर्स को बेचकर अवैध धन अर्जित करते थे। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशो के कब्जे से 42 हज़ार नगद, सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

जिगोलो बनाकर हाईप्रोफाइल महिलाओं से मुलाकात कराकर मोटी कमाई का झांसा देने वाले फरीदाबाद व गाज़ियाबाद का दो ठग अरेस्ट

Ajit Sinha

जीएसटी इंस्पेक्टर 2000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट, सब इंस्पेक्टर 1.40 लाख रिश्वत लेकर गया भाग, केस दर्ज , तलाश जारी

Ajit Sinha

22 लाख रुपये की ठगी करने वाले 2 साइबर अपराधी गिरप्तार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!