Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव

गुरुग्राम पुलिस को तनाव से मुक्त रखने के लिए किया गया खेलों का आयोजन: पुलिस आयुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: पुलिस लाइन मानेसर में पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए खेलों का आयोजन किया गया। इसमें खो-खो, रस्साकशी खेलों में गुड़गांव पुलिस के सभी जोनों की टीम व आरडब्लूए पुलिस लाइन मानेसर के बच्चों की टीमों ने भाग लिया। रस्साकशी में पुलिस ने मानेसर की रेजिडेंट्स महिलाओं की टीम विजयी रही। वहीं खो-खो खेल में महिला वर्ग में मानेसर पुलिस जोन की टीम विजयी रही व पुलिस लाइन मानेसर के बच्चों की टीम दूसरे स्थान पर रही।

पुरुष वर्ग में खो-खो खेल में आरडब्लूए के बच्चों की टीम विजयी रही व पुलिस जोन मानेसर की टीम दूसरे स्थान पर रही। खेलों के प्रति जवानों को जागरूक व जवानों के उत्साह वर्धन के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात वीरेंद्र सांगवान खो खो के खेल में रेफरी रहे। पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने विजयी टीमों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए पुरस्कृत किया व अन्य सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया ।

इस मौके पर अपने विचार रखते हुए पुलिस आयुक्त ने कहा कि  कि हार जीत खेल के दो पहलू हैं इसलिए अन्य प्रतिभागी खिलाड़ी निराश ना हो और और अधिक तैयारी के साथ आगामी खेलों में भाग ले। सभी खिलाड़ियों को खेलों के फायदे बताते हुए कहा कि सभी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग ले। खेलों से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ तो रहता ही है व उसमें टीम वर्क की भावना, सहनशीलता की भावना आदि गुणों का विकास भी होता है व खेल पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रखने में भी काफी सहायक साबित होंगे।

पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों व उनके बच्चों के लिए पुलिस लाइन मानेसर में पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया, ताकि सभी को पढ़ने के लिए अच्छा माहौल दिया जा सके व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस पुस्तकालय में कंपटीशन एग्जाम की किताबें, न्यूज़पेपर, सेपरेट स्टडी टेबल, इंटरनेट सुविधा व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। इस दौरान कुलविंदर सिंह संयुक्त पुलिस आयुक्त, श्रीमती अंशु सिंगला पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, वीरेंद्र कुमार पुलिस उपायुक्त पूर्व, दीपक सहारन पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्रीमती उपासना पुलिस उपायुक्त दक्षिण, मनवीर सिंह पुलिस उपायुक्त मानेसर, वीरेंद्र सिंह पुलिस उपायुक्त यातायात, विजय प्रताप सिंह पुलिस उपायुक्त अपराध, सुरेश कुमार एसीपी मानेसर, हरेंद्र कुमार एसीपी पटौदी व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

किसानों को सरसों व गेहूं की खरीद के लिए ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ के आधार पर दी गई जानकारी के अनुसार कूपन दिए गए हैं  

Ajit Sinha

भारतीय क्रिकेट टीम ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने दोस्त के जन्मदिन पार्टी में की जमकर मस्ती-देखें वायरल तस्वीरें।

Ajit Sinha

बिजली कटौती पर सख्तीः शहरी में 2 घंटे, ग्रामीण में 4 घंटे से ज्यादा बाधा पर कार्रवाई – अनिल विज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x