अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट ग्रेटर
नोएडा:गलगोटिया यूनिवर्सिटी से बुधवार को लापता हुए छात्र का शव यूनिवर्सिटी कुछ दूर नाले में पड़ा हुआ मिला है. कोतवाली दनकौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक छात्र के परिजनों ने पांच यूनिवर्सिटी के ही छात्रों पर हत्या का आरोप लगाया जिनके साथ मृतक छात्र का झगडा हुआ था, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये तस्वीर 21 वर्षीय यशस्वी राज की है जो गलगोटिया यूनिवर्सिटी में एग्रीकल्चर बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। और यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। दिल्ली में रहने वाली यशस्वी की मामी अनिता कुमारी ने बताया कि गत 12 अक्टूबर की शाम उनका भांजा यूनिवर्सिटी के अपने दो साथियों के साथ दनकौर कस्बे गया था। उसके बाद वह लापता हो गया था जब 13 अक्टूबर को परिवार के लोगों को जानकारी हुई, तो इस संबंध में उसके लापता होने की शिकायत दनकौर पुलिस से की गई थी।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि पुलिस छात्र की तलाश में जुटी हुई थी। उसे आज जानकारी मिली कि यूनिवर्सिटी से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक नाले में अज्ञात शव पड़ा हुआ। सूचना के बाद में पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान गायब चल रहे छात्र यशस्वी राज के रूप में हुई। एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। बाद में फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के शरीर पर जाहिरा चोट नहीं है, हाथ में घड़ी,पर्स आदि मिले हैं। पूछताछ में यशस्वी के अपने मित्रों के साथ जाने की जानकारी हुई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी .

मृतक छात्र के मामा आशुतोष का कहना है कि करीब 7 दिन पहले यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कुछ स्थानीय छात्रों के साथ उनके भांजे का विवाद हो गया था। इसी बात सेगुस्साए आरोपियों ने अपने साथियों हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया। परिवार के लोगों ने यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 5 छात्रों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस ने मामले की शिकायत की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। मृतक यशस्वी राज के मामा आशुतोष ने बताया कि दिवाली से पहले जाने के लिए उसके भांजे ने ट्रेन का टिकट भी बुक कराया हुआ था। इन दिनों उसकी परीक्षा चल रही थी। जिसकी वजह से वह गांव नहीं गया था। मृतक के मामा का कहना है कि उसका भांजा हॉस्टल में ही रहकर पढ़ाई करता था। लेकिन शनिवार और रविवार को उनके पास दिल्ली जाता था।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

