Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: करोड़ों कीमत के हेरोइन के साथ एक दंपति अरेस्ट , डीजीपी ने की सराहना।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत अंबाला जिले से एक दंपति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करोड़ों रुपये कीमत की 501 ग्राम हेरोइन बरामद की है।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंबाला कैंट निवासी अकबर उर्फ अन्ना और उसकी पत्नी कंचन के रूप में हुई है। नशा तस्करों के खिलाफ यह कार्रवाई सीआईए की टीम द्वारा की गई है।

एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सीआईए टीम ने अंबाला कैंट में फुटबॉल चौक के पास एक नाका स्थापित किया और हरियाणा नंबर की एक कार को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस टीम ने तलाशी लेने पर अकबर उर्फ अन्ना की जेब से 501 ग्राम हेरोइन बरामद की।इस संबंध में दोनों के खिलाफ अंबाला कैंट थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर हुआ। हरियाणा पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसते हुए लगातार की जा रही कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक अंबाला व उनकी समस्त टीम की सराहना की है।

Related posts

फरीदाबाद: चिंतन शिविर का दूसरा दिन : प्रधानमंत्री के संबोधन से हुआ दूसरे दिन की चर्चा का शुभारंभ

Ajit Sinha

सोनीपत पुलिस ने जिले भर में चलाया कॉम्बिंग ऑपरेशन, आईडी व पहचान पत्र जाँचेsonipat

Ajit Sinha

पलवल : एक पिकअप गाडी से अपराध शाखा ने 115 पेटियां शराब की बरामद की हैं के साथ में दो तस्करों को गिरफ्तार किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x