Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

खंड कृषि अधिकारी, फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह में सरकारी कर्मचारी 10000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), गुरुग्राम की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आज 15 अप्रैल को दो आरोपितों —सुनील कुमार (BAO कार्यालय फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह) एवं पंकज सैनी (कार्यालय खंड कृषि अधिकारी, फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह) को रिश्वत मांगने व रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में अभियोग संख्या 12 दिनांक 15.04.2026 धारा 7, 7ए, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फसल सर्वे के नाम पर मांगी गई रिश्वत
शिकायतकर्ता ने एसीबी गुरुग्राम को दी गई शिकायत में बताया कि उसके पिता ने लगभग 12.5/13 एकड़ भूमि अपने चाचा से पट्टे पर ली हुई है, जिसमें वर्ष 2025-2026 की रबी सीजन में गेहूं की फसल बोई गई थी। उक्त फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा भी कराया गया था। खराब मौसम के कारण फसल को भारी नुकसान हुआ, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने नियमानुसार मुआवजे के लिए टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, फसल के सर्वेक्षण के एवज में आरोपी सुनील कुमार एवं पंकज सैनी ने शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत की मांग की।
रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी
शिकायत के आधार पर एसीबी गुरुग्राम की टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि के साथ आरोपियों के पास भेजा। जैसे ही आरोपी पंकज सैनी ने अपने कार्यालय में शिकायतकर्ता से ₹10,000 की रिश्वत ली, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर आरोपित  सुनील कुमार को भी नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related posts

मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले झोला छाप डॉक्टर पुलिस मुठभेड़ में घायल

Ajit Sinha

आरजू और अनमोल बिश्नोई -हेरी बॉक्सर गैंग के पांच खूंखार शूटरों को दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा: बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने आज 115.625 करोड रुपये की राशि का चैक सीएम मनोहर लाल को भेंट की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x