Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

एक ज्वेलर्स से 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शामिल रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चरण गैंग का एक शूटर पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली पुलिस की नई दिल्ली रेंज, स्पेशल सेल, दिल्ली की एक टीम ने रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चरण गिरोह के दीपक उर्फ दिलावर नाम के एक शूटर को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर दिल्ली के सैनिक विहार स्थित उसके ठिकाने से एक लोडेड सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल भी बरामद की गई है। इस संबंध में पीएस स्पेशल सेल में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हाल के दिनों में, रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चरण गिरोह ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और अन्य राज्यों में कई जबरन वसूली कॉल की हैं।

ऐसे ही एक मामले में दिसंबर, 2025 में वीरेंद्र चरण ने 10 करोड़ रुपये की मांग दिल्ली के जेवलर्स से की थी. इस संबंध में, एफआईआर संख्या 601/2025 धारा  308 (4)/61(2) बीएनएस और 25 आर्म्स एक्ट, पीएस अमर कॉलोनी, दिल्ली में दर्ज की गई थी। बाद में इस केस की जांच स्पेशल सेल/एनडीआर को ट्रांसफर कर दी गई. जांच के दौरान, एनडीआर ने इस मामले में पांच आरोपितों रोहित, राहुल, लक्ष्मण, मोहित उर्फ चेरी और पंकज राजपूत को गिरफ्तार किया था। पंकज राजपूत एक कुख्यात गैंगस्टर है और पंजाब के 20 से अधिक मामलों में वांछित था।

आरोपित पंकज राजपूत से पूछताछ के आधार पर और मानव स्रोतों के माध्यम से एक महत्वपूर्ण सुराग विकसित किया गया था। पता चला कि वर्ष -2025 में वीरेंद्र चरण ने 5 करोड़ रुपए की मांग पंजाब के नकोदर शहर में स्थित बख्शी ट्रैवल कंपनी के मालिक मनीष बख्शी से की थी. इस संबंध में पंजाब के पीएस नकोदर सिटी में मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित पर दबाव बनाने के लिए वीरेंद्र चरण ने अपने तीन स्थानीय सहयोगियों को 13.01.2026 को बख्शी ट्रैवल के कार्यालय पर गोलीबारी करने का आदेश दिया था। इस संबंध में एफआईआर संख्या 13, दिनांक 13.01.2026 के तहत धारा 308 (5), 351 (3), 125, 61 (2), 3 (5), बीएनएस, पीएस नकोदर, पंजाब के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विश्लेषण के दौरान, तीन शूटरों में से एक की पहचान दीपक कुमार उर्फ दिलावर, 26 वर्ष, पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, निवासी जिला उन्नाव, यूपी के रूप में की गई।

आगे पता चला कि गोलीबारी की घटना के बाद दीपक उर्फ दिलावर भूमिगत हो गया है। फरार आरोपित दीपक उर्फ दिलावर के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए मुखबिर लगाए गए और दो टीमें पंजाब और यूपी भेजी गईं। इसके चलते दिनांक 23.03.2026 को सैनिक विहार क्षेत्र से उसकी गिरफ्तारी हुई। उसे पकड़ लिया गया और उसकी निशानदेही पर सैनिक विहार में उसके ठिकाने से एक भरी हुई पिस्तौल जिसमें 05 जिंदा कारतूस थे, बरामद किए गए। इस संबंध में उसके खिलाफ पीएस स्पेशल सेल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपित  दीपक उर्फ दिलावर ने खुलासा किया कि पंकज राजपूत ने उसे अवैध हथियार दिया था और एन्क्रिप्टेड चैट प्लेटफॉर्म पर उसे गैंगस्टर वीरेंद्र चरण से मिलवाया था। इसके बाद वीरेंद्र चरण ने उसे नकोदर में बख्शी ट्रैवल पर गोली चलाने का निर्देश दिया था। आरोपित दीपक ने आगे खुलासा किया है कि वह वीरेंद्र चरण के निर्देश पर दिल्ली में बेस बना रहा था.

Related posts

कांग्रेसी नेताओं ने कहा, आज सदन में महंगाई के मुद्दे को लेकर हमने चर्चा की मांग की जो सरकार ने खारिज की-देखें वीडियो

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने कसा शिकंजा: फिरौती मांगने तथा जान से मारने की धमकी देने के वाले को पहुँचाया सलाखों के पीछे

Ajit Sinha

लगभग 60 डॉक्टरों ने कोरोना से जंग लड़ने वाले योद्धाओं को हौसला बढ़ाने के लिए जमकर अपने घरों में डांस किए,देखिए वीडियो   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x