Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

स्वतंत्रता सेनानी परमानंद यादव का 104 वर्ष की उम्र में निधन, पैतृक गांव फाजिलपुर बादली में हुआ अंतिम संस्कार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:स्वतंत्रता सेनानी परमानंद यादव का आज 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गांव फाजिलपुर बादली में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित आसपास के क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। परमानंद यादव गुरुग्राम जिला के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी थे। देश सेवा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2018 के गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन में उन्हें राजपथ पर स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में निकाली गई झांकी में भी शामिल किया था।

परमानंद अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। जिसमें उनके दो लड़के जगबीर तथा देशराज और इनकी तीन लड़कियां कमला , विद्या, नविता सहित पोते व पड़पोते भी शामिल।परमानंद यादव के अंतिम संस्कार में जिला प्रशासन गुरुग्राम की तरफ से मानेसर के नायब तहसीलदार जगदीश ने पुष्प चक्र अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अंतिम संस्कार में पटौदी के विधायक सत्य प्रकाश जरावता व पूर्व विधायक बिमला चौधरी ने उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधि कारी समिति की तरफ से समिति के सदस्यों कपूर सिंह दलाल, रोशन लाल यादव, महेन्द्र सिंह बांस लाम्बी,जगदीश सिंह, दीपक बेनीवाल, धर्मवीर ,राम कुमार, कैप्टन के सी यादव जमालपुर ,दीप चन्द पूर्व जिला पार्षद सहित आसपास के इलाके से आए हुए गणमान्य सैकड़ों लोगों ने अपने पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related posts

डीसी अजय कुमार ने कामकाजी महिला आवास में हेल्थ चेकअप शिविर का किया शुभारंभ, 200 से अधिक महिलाओं ने उठाया लाभ

Ajit Sinha

हरियाणा: डीडस की रजिस्ट्रेशन के लिए टोकन जारी करने की प्रतिदिन की सीमा 100 से बढ़ाकर अब 200 कर दी गई हैं।

Ajit Sinha

क्रेटा कार में अपने बॉय फ्रेंड के साथ जा रही एक लड़की को 3 बाइक सवार हमलाबरों ने सरेआम कार रुकवा कर सिर में मारी गोली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x