Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम के साउथ सिटी-1 में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने आज गुरुग्राम के साउथ सिटी-1 स्थित ब्लॉक-एन, वार्ड संख्या 12 में प्रस्तावित 18 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह सड़क स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी मांगों में से एक थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। राव नरबीर सिंह ने नारियल फोड़कर और भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में सुदृढ़ सड़क ढांचा नागरिकों की बुनियादी आवश्यकता है। सरकार की प्राथमिकता है कि शहरी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह सड़क साउथ सिटी-1 के निवासियों को आवागमन में सहूलियत देगी और ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करेगी।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्थानीय निवासियों से संवाद भी किया और उनकी समस्याएं सुनीं। नागरिकों ने सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, जलभराव, कूड़ा प्रबंधन और पार्कों की देखरेख जैसे मुद्दे उठाए। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।राव नरबीर सिंह ने कहा कि सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ जनसमस्याओं को भी गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद लोकतंत्र की आत्मा है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर नागरिक की बात सुनी जाए और उस पर समयबद्ध कार्रवाई हो।इस अवसर पर गुरुग्राम के एसडीएम परमजीत चहल, बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, पार्षद गगनदीप, प्रधान राज चोपड़ा, अश्विनी दुग्गल, आरडब्ल्यूए प्रधान चीकू जून, प्रधान भूपेंद्र यादव और अरुण खन्ना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में शुरू हुए विकास कार्यों के लिए मंत्री का आभार जताया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार क्षेत्र का निरंतर विकास होता रहेगा।

Related posts

हिसार: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पलवल के एसई एस.एस सांगवान को बदल कर गुरुग्राम में लगाया हैं-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

हरियाणा के आईएमटी सोहना में लिथियम आयन बैटरी निर्माण का एशिया का सबसे बड़ा मेगा प्रोजेक्ट शुरू

Ajit Sinha

वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व राजस्व वसूली तेज करें – विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x