Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय वीडियो

पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी हुए कांग्रेस में शामिल,-नवां पंजाब पार्टी का हुआ कांग्रेस में विलय-लाइव वीडियो देखें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को पंजाब में बड़ी सफलता मिली है। पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी ने सोमवार को अपनी नवां पंजाब पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लिया। धर्मवीर गांधी ने वर्ष 2014 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर पटियाला से परनीत कौर को हराकर लोकसभा चुनाव जीता था। बाद में धर्मवीर गांधी ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी थी और नवां पंजाब पार्टी का गठन किया था। सोमवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस संचार विभाग में मीडिया एवं पब्लिसिटी के चेयरमैन पवन खेड़ा, पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्यादव, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की उपस्थिति में धर्मवीर गांधी ने कांग्रेस में शामिल होने का ऐलान किया।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि पटियाला के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी के लिए बहुत खुशी की बात है। धर्मवीर गांधी वर्ष 2014 में पटियाला से सांसद चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2016 में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया और वर्ष 2017 में अपनी पार्टी बनाई। आज कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर धर्मवीर गांधी कांग्रेस में सम्मिलित हुए हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने कहा कि वह इसके आभारी हैं कि धर्मवीर गांधी ने आज कांग्रेस में शामिल होने और अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करने का फैसला किया है। आज देश में जिस तरह की राजनीति चल रही है, उस दौर में इन्होंने कांग्रेस पार्टी का झंडा उठाकर चलने का फैसला किया है। वह पूरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से धर्मवीर गांधी को बधाई और धन्यवाद देते हैं।पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि धर्मवीर गांधी का कांग्रेस में आना हमारे लिए शुभ संकेत है। इनके साथ बहुत सारे साथी भी आए हैं। ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा का असर है। वह सभी का स्वागत करते हैं। कांग्रेस को इससे मजबूती मिलेगी।वहीं धर्मवीर गांधी ने कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, यह देश की दिशा तय करेगा। ऐसे समय में सही के साथ खड़ा होना बहुत जरूरी है। इसलिए वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 42 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

Ajit Sinha

बीजेपी ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता चुनने के लिए यूपी के उप -मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक किया नियुक्त।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना के तहत दिल्ली में 70 हजार और स्ट्रीट लाइट्स लगेगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x