Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव विष्णु भगवान की कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया, सीएम ने दुःख व्यक्त किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्टर 
चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव विष्णु भगवान का आज निधन हो गया।  वे पिछले कुछ दिनों से कोरोना से पीडि़त थे और उनका गुरुग्राम के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे करीब 80 वर्ष के थे। वीरवार दोपहर 12.19 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे पत्नी श्रीमती आशा मिश्रा, पुत्र  आलिन्द जिंदल समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, मुख्य सचिव  विजय वर्धन, मुख्यमंत्री के प्रमुख प्रधान सचिव  डी एस ढेसी, प्रधान सचिव  वी उमाशंकर,अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए पीडि़त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना जताई है।

विष्णु भगवान ने हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के पद के अलावा आबकारी एवं कराधान, सिंचाई, मानव संसाधन विकास, जनसंपर्क, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, बिजली, श्रम एवं रोजगार, शिक्षा तथा पशुपालन विभाग आदि में महत्वपूर्ण पदों पर, हरियाणा स्टेट कॉपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, सोनीपत जिला के उपायुक्त के तौर पर काम किया। वे हरियाणा पब्लिक इंटरप्राइजेज ब्यूरो के चेयरमैन तथा गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के उप कुलपति भी रहे हैं। विष्णु भगवान का जन्म 7 दिसम्बर, 1940 को हुआ था। वे वर्ष 1965 बैच के आईएएस अधिकारी थे। उन्होंने 5 जुलाई, 1965 को कार्यभार ग्रहण किया था और हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के पद से 31 दिसम्बर, 2000 को सेवानिवृत्त हुए थे। वे फिलहाल अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे थे।

Related posts

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त ने आज की 28 नगर पालिकाओं और 18 नगर परिषदों के आम चुनावों की घोषणा

Ajit Sinha

अतिरिक्त सहायक आयुक्तों के पदों के लिए विभागीय परीक्षा के नियमों के नियम एक और नौ में संशोधन की मंजूरी प्रदान की गई है।

Ajit Sinha

आईएएस पी सी मीणा को पितृशोक :श्रद्धांजलि सभा 25 अप्रैल को मलकेड़ा जिला सीकर, राजस्थान में होगी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x