Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

पूर्व डीसीएम दुष्यंत चौटाला फरीदाबाद में बदमाशों के जानलेवा हमले के बाद अस्पताल में भर्ती जेजेपी जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी से मिलने पहुंचे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही है। शुक्रवार को दुष्यंत चौटाला फरीदाबाद में बदमाशों के जानलेवा हमले के बाद अस्पताल में भर्ती जेजेपी जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी से मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना। पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व डिप्टी सीएम ने घटना की निंदा की और कहा कि सरेआम गुंडे बुलाकर 15-20 लोगों ने जेजेपी के जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में देरी की जबकि सीएम नायब सैनी पुलिस पर गर्व करने की बातें करते है।

दुष्यंत चौटाला ने मांग करते हुए कहा कि इस घटना की जांच के लिए एसीपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में एक एसआईटी बनाई जाए और सभी आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री शराब ठेकेदारों को सुरक्षा देने की बात करते है, जबकि रोजाना आम नागरिक आपराधिक घटनाओं के शिकार हो रहे है। उन्होंने कहा कि बदमाशों द्वारा छोटे व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है इसलिए कानून व्यवस्था संभालने के लिए सरकार को अनुभवी पुलिस अधिकारियों को मैदान में उतारना होगा। एचएयू छात्रों के मामले में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पहले तो अपना हक मांग रहे छात्रों पर प्रशासन द्वारा लाठीजार्च किया गया और उसके बाद जब छात्रों ने एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई तो उनके साथ सरकार द्वारा गठित कमेटी ने झूठा आश्वासन देकर धोखा किया।

Related posts

पंचायतों के बाद अब निकाय चुनावों में बीसी (ए) को आरक्षण का दिया जाएगा लाभ

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनआईटी नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज बिना पुलिस फाॅर्स के अवैध रूप से बने तीन दुकानों को बुल्डोजर से तोडा।

Ajit Sinha

लोक कल्याण के लिए नहीं जनता को कदम-कदम पर धोखा देने के लिए बनी है भाजपा सरकार: दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x