Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पहले हुई शराब की पार्टी फिर, हमलावरों ने चाकू से गोदकर कर दी बिक्रम की हत्या,पुलिस की टीम आरोपितों की तलाश में जुटी


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के कोतवाली नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित कोंडली गांव में देर शाम को एक 40 साल के विक्रम सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावर मृतक विक्रम सिंह के जानकार थे, पहले खेत में बैठकर पार्टी की गई और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मृतक के भाई की शिकायत पर गांव के ही 11 लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और टीम गठित कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।

खेत में बने झोपड़ी में मिली बोतले और खाने की प्लेट बता रही है कोंडली गांव का रहने वाला 40 वर्षीय विक्रम सिंह की हत्या करने से पहले हत्यारों ने पार्टी की थी. एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के भाई रविंद्र ने अपनी शिकायत में गांव के 11 लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। शिकायत के मुताबिक कोंडली गांव का रहने वाला 40 वर्षीय विक्रम सिंह शुक्रवार शाम अपने खेत पर गया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ युवक वहां पहुंचे। आरोपितों ने पहले एक साथ बैठकर शराब की पार्टी की। इस दौरान किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी होने पर विक्रम की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने विक्रम के शरीर पर चाकू से कई वार किए।
एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के भाई रविंद्र ने पुरानी रंजिश को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की टीम आरोपितों की तलाश में जुटी है। आरोपितों को गिरफ्तार कर जल्द हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा

Related posts

हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में ऑक्सीजन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

Ajit Sinha

नगर निगम प्रशासन ने आज बकाया राशि न देने पर 6 इकाईयों को किया सील, आगे कुकी की जाएगी।  

Ajit Sinha

पिता-पुत्र को लाठी-रॉड से मार-मार कर हाथ-पैर तोड़ने के एक मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x