Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक हरियाणा

पहले दिल्ली जीते, अब पंजाब जीते, आगे हरियाणा जीतेंगें, हार के डर से हरियाणा सरकार ने नगर निगम चुनाव को टाला -डा. सुशील गुप्ता।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आम आदमी पार्टी के हरियाणा के प्रभारी एंव राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिली बढ़त और भारी बहुत मत से सरकार बनाने की ओर बढ़ते आंकड़े से बेहद खुश हैं,पंजाब में आम आदमी पार्टी के बढ़ते आंकड़े और सत्ता की ओर बढ़ते आंकड़े के बाद आम आदमी पार्टी के नेतागण दिल्ली -हरियाणा, पंजाब के सभी कार्यालयों पर एकत्रित होकर जश्न में डूब गए।

इस बारे में आम आदमी पार्टी के हरियाणा के प्रभारी एंव राज्य सभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता का कहना हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का गुड गवर्नेंस मॉडल और ईमानदार राजनीति जाति-धर्म को छोड़ कर काम की राजनीति को लोगों ने जगह दी हैं, उनका कहना हैं कि दिल्ली -पंजाब के बीच में अब हरियाणा बचा हैं, इसका उबाल अब हरियाणा में स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा। सवाल के जबाव में उनका कहना हैं कि हरियाणा सरकार ने हार के डर से नगर निगम का चुनाव टाल दिया हैं। वह अगले 10 से 15 मिनट में चंडीगढ़ कार्यालय पर पहुंचने वाले हैं , जहां पर पंजाब में आम आदमी पार्टी की बनती सरकार की ख़ुशी के उनके कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं।

Related posts

हरियाणा: नगर पालिका चुनाव के लिए जेजेपी ने बनाई 6 कमेटियां, सुरेश मित्तल व ईश्वर मान होंगे कमेटियों के प्रभारी  

Ajit Sinha

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय फर्जी वीजा और नौकरी रैकेट में तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ॐ प्रकाश धनखड़ ने सफल आयोजन के लिए फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x