Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

डेंगू से इस साल हुई पहली मौत, महिला डॉक्टर की डेंगू शॉक सिंड्रोम के चलते हुई मौत

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा में बारिश, बाढ़ और जलजमाव के बाद लोग, वायरस और अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे। ऐसे में एक डरने वाली खबर आई है। इस साल डेंगू से पहली मौत हुई है।  डेंगू का शिकार हुई एक महिला डॉक्टर की डेंगू शॉक सिंड्रोम के चलते मौत हो गई है। गौतम बुद्ध नगर के सीएमओ सुनील शर्मा ने इस मौत की पुष्टि की है। उनका कहना है कि  तेजी से फैल रहे डेंगू पर काबू पाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।   सीएमओ ने बताया कि इस समय शहर में डेंगू के पॉजिटिव केसों की संख्या डेढ़ सौ के पार हो गई है। 

ये तस्वीर है सेक्टर- 122 की रहने वाली 29 वर्षीय अक्षिता सिंह की, जो होम्योपैथिक की डॉक्टर थी। सीएमओ सुनील शर्मा ने बताया कि अक्षिता सिंह , दो सितंबर को सेक्टर- 27 के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। जहां डेंगू शॉक सिंड्रोम के चलते रविवार की शाम उनकी मौत हो गई। अक्षिता के पिता ने बताया कि चार दिन पहले उसकी तबीयत खराब हुई थी। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएमओ सुनील शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को अब तक जिले में 400 से ज्यादा डेंगू के मरीज मिले हैं, जिनमें से डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों में पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ते हुए देख इससे निपटने की अपनी तैयारी पूरी कर ली है।  डेंगू और अलग से वार्ड बनाया गया है और डेंगू के पॉजिटिव पाए गए मरीज के घरों के आसपास नियमित रूप से फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है।   इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम में जगह-जगह जाकर मलेरिया के लार्वा की भी जांच कर रही है जिन घरों में लार्वा मिलता है, नोटिस दिया जा रहा है।  अब तक 20 हज़ार से अधिक का जुर्माना और 100 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिया जा चुका है।

Related posts

यमुना सिटी का नक्शा होगा ऑनलाइन, एक क्लिक पर मिलेगी अप्रूवल की जानकारी

Ajit Sinha

अदानी कौनएक्स डाटा सेंटर की निर्माणाधीन बिल्डिंग में लगी भयंकर आग

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिले में इस वक़्त आमजनों के लिए मुश्किलें ही मुश्किलें हैं, जरुरत हैं इन सभी मुश्किलों से बचने की,कोरोना केस 275 पर पहुंचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x