Athrav – Online News Portal
नोएडा

एटीएम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

अरविन्द की रिपोर्ट 
नोएडा : कोतवाली फेज-2 क्षेत्र के भंगेल के मुख्य बाजार में स्थित एक बिल्डिंग में देर रात अचानक आग लग गई. इस बिल्डिंग में कई बैंकों के एटीएम और फाइनेंस कंपनी के दफ्तर थे. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया.  घटना में दो एटीएम मशीनों को नुकसान पहुंचा है,  अन्य एटीएम मशीन और फाइनेंस कंपनी के ऑफिस और आसपास के कई इमारतों को को बचा लिया गया है.

इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है फायर ब्रिगेड की अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आ रही है आग से होने वाले नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है. फायर स्टेशन फेज-1 नोएडा एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि भंगेल के स्थित एटीएम बूथ में रात आग लगने की सूचना रात दस बजे के करीब फायर स्टेशन को मिली थी. सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को आग बुझाने के लिए रवाना कर दिया गया. लेकिन मौके पर पहुंचने आग की भयावहता को देखते हुए अन्य फायर स्टेशन से भी फायर टेंडर मंगाए गए. चार फायर टेंडर की मदद से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. 

एफएसओ संजीव कुमार ने बताया कि आग ग्राउंड फर्स्ट एंड सेकंड फ्लोर लगे फ्लैश बोर्ड में लगी जिसने पूरी बिल्डिंग, को अपनी चपेट ले लिया था. यहाँ फाइनेंस कंपनी और यूनियन बैंक का एटीएम, और अन्य बैंक के एटीएम थे उन्हें नुकसान पहुंचा है अन्य को उनको बचा लिया गया है. अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि जिन एटीएम मशीनों में नुकसान हुआ है उसमें कितने पैसे थे. प्राथमिक जांच में शॉट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। बैंक के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। वह घटना की जांच कर रहे है।

Related posts

कार चोरी के इरादे से घूम रहे अंतरराज्यीय गिरोह के 5 बदमाशों को गिरफ्तार, तीन कार, लॉक तोड़ने का उपकरण बरामद  

Ajit Sinha

मतदाता सूची में गड़बड़ी और एस.आई.आर. के विरोध में समाजवादी महिला सभा का प्रदर्शन डीएम को ज्ञापन सौंपा

Ajit Sinha

देश का पहले हेलमेट बैंक की शुरुआत, अनिवार्य कागजात दिखा कर कुछ दिनों के इस्तेमाल के लिए ले सकते है हेलमेट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x