Athrav – Online News Portal
नोएडा

एलपीजी गैस के सिलेंडर की पाइप लाइन से हुए रिसाव से घर में लगी आग, पांच साल की बच्ची समेत चार लोग झुलसे

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:ग्रेटर नोएडा के कोतवाली रबुपूरा क्षेत्र में स्थित तिरथली गांव एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर के पाइप से गैस लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। और पूरे घर में फैल गई। आग की चपेट में आकर 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  सूचना मिलने के बावजूद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां समय पर मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने खुद ही कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन पूरा घर जल कर खाक हो गया. जिस घर से आग की तेज लपटें निकल रही हैं यह मकान तिरथली गांव के निवासी अनवर मेवाती का है।

गांव वालों का कहना है कि हादसे के समय अलवर मेवाती की पुत्रवधू रसोई घर में खाना पका रही थी, उसी दौरान एलपीजी गैस के सिलेंडर की पाइप लाइन से गैस का रिसाव हो गया,जिस ने आग पकड़ ली और पूरे घर में फैल गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और रबूपुरा कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि फायर स्टेशन ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में है। वहीं फायर की गाड़ियां खड़ी हुई हैं। वहां से आने में वक्त लग सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 35 किलोमीटर दूर फायर स्टेशन से गांव तक गाड़ियां पहुंचने में बहुत ज्यादा वक्त लग जाता।

लिहाजा, खुद ही ग्रामीणों ने एक घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।इस हादसे में 62 वर्षीय अनवर मेवाती उनकी पुत्र वधू 26 वर्षीय शमा और 5 साल की सोनी और दानिश आग की चपेट में आने के कारण घायल हो गए, तीनों ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।  लेकिन पूरा घर जल कर खाक हो गया। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि घर की छत बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए लोहे के मोटे-मोटे गार्डर पिघल गए हैं और पूरे घर का सामान जल चुका है।

Related posts

ऑनलाइन सेक्स रैकेट का धंधा चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश, एक आरोपी अरेस्ट दो लड़कियों का किया रेस्क्यू

Ajit Sinha

देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने पर किया प्रदर्शन, नोएडा पुलिस ने न्यूज चैनल के एंकर को अरेस्ट कर, जमानत पर छोडा

Ajit Sinha

इंजीनियर से कार लूटने की घटना का खुलासा, 4 बदमाश अरेस्ट ,4 पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x