Athrav – Online News Portal
नोएडा

मूर्ति बनाने वाली कंपनी में लगी आग, फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने आग पर पाया काबू।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर 2 स्थित मूर्तियां आर्टिकल बनाने वाली कंपनी में शाम को आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. इस घटना में किसी के फंसे होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।सेक्टर 2 स्थित ए 17 में रविसेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में शाम को सेकंड फ्लोर पर आग लगने लग गई सूचना मिलते ही पहले फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां और फिर दो अन्य गाड़ियां मौके पर भेजी गई. एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. इस कंपनी में मूर्ति आर्टिकल बनाने का कार्य होता है और रवि चावला इसके ओनर हैं.चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका, जिसकी पुष्टि जांच के बाद हो पाएगी. समय रहते ही काबू पा लिया गया जिसके कारण किसी भी जनहानि या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Related posts

शहर में गंदगियों को देखकर प्राधिकरण के सीईओ नाराज, सीनियर मैनेजर का वेतन रोका, एक कंपनी ब्लैक लिस्ट, 4 लाख जुर्माना

Ajit Sinha

मौत के बाद भी 82 पेंशन धारकों के बैंक खाते में जमा हो रही थी पेंशन, चल रहे भौतिक सत्यापन के दौरान हुआ खुलासा

Ajit Sinha

पुलिस मुठभेड़ के बाद लिफ्ट में वृद्ध महिला से चेन छीनने वाला स्नैचर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x