Athrav – Online News Portal
नोएडा

चलती कार में लगी आग, युवक और युवती ने किसी तरह जलती कार से कूद कर अपनी बचाई जान, झुलसे, वीडियो वायरल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा के सेक्टर- 51 में स्थित होशियारपुर के रेड लाइट के पास चलती होंडा सिटी कार में आग लग गई। कार में सवार युवक और युवती ने किसी तरह जलती कार से कूद कर अपनी जान बचाई। इसी दौरान दोनों मामूली रूप से झुलस गए। दोनों को नजदीक के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लोगों ने इस हादसे को मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। लपटों में घिरी होंडा सिटी कार देख वहां से गुजर रहे लोग इस मंजर को देख लोग सहम गए। इस कार को पीयूष चला रहा था और कनक उसके बगल में बैठी हुई थी। दोनों दिल्ली से आम्रपाली की तरफ जा रहे थे।

दोनों जब सेक्टर-51 के पास होशियारपुर रेड लाइट के पास पहुंचे तभी कार में आग लग गई। जैसे ही कार में आग लगी चंद सेकेंड के भीतर ही कार चला रहा युवक और बगल में बैठी युवती गेट खोलकर बाहर कूद पड़ी। इससे पहले युवक का हाथ और युवती का चेहरा मामूली रूप से झुलस गया। एसीपी सौम्या सिंह ने बताया कि सूचना मिलते कोतवाली -49 की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मामूली रूप से झुलसे दोनों को उपचार के लिए शिवालिक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई।

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और करीब 25 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इस दौरान कार पूरी तरह से जल गई। घटनास्थल के पास यातायात करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। कार को रास्ते से हटवा कर यातायात को सामान्य कराया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की वीडियो बनाई और उसे इंटरनेट मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर साझा भी किया। जो वायरल हो रहा है। 

Related posts

यूपी एसटीएफ ने मुंबई के दो सुपारी किलर ग्रेटर नोएडा दबोचे, 5 लाख की सुपारी के लेकर मुंबई में एक महिला की हत्या की थी.

Ajit Sinha

अम्रपाली सफायर की मार्किट में लगी भीषण आग कई दुकानें जलकर हुई खाक।

Ajit Sinha

खुले गड्ढे में गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप-वीडियो देखे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x