Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: अरुणाचल प्रदेश में सप्लाई की जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की 5520 बोतलें बरामद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए निरंतर की जा रही सख्त निगरानी के परिणामस्वरूप जिला सोनीपत में एक ट्रक से 5520 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। यह खेप तस्करी कर अरुणाचल प्रदेश में सप्लाई की जा रही थी। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने लॉकडाउन के चलते भारी मात्रा में अवैध शराब से भरे ट्रक से 460 पेटी शराब बरामद की है।
प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ कि जब्त की गई शराब पर चण्डीगढ़ डिस्टलरी व सिरमौर, हिमाचल प्रदेश का मार्का लगा हुआ है।

इस अवैध शराब को हिमाचल प्रदेश व चण्डीगढ़ से लाकर अरूणाचल प्रदेश में सप्लाई किया जाना था। पुलिस टीम अपराधियों एंव असामाजिक तत्वों की खोज में जी.टी. रोड़ की सीमा में मौजूद थी कि इन्हें अपने विश्वनीय सूत्रों से पता चला कि एक ढाबा के नजदीक एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अविलंब कार्रवाई  करते हुए ट्रक को काबू कर तलाशी लेने पर इसके अन्दर 460 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली। इस संबंध में मामला दर्ज करने के बाद शीघ्र ही घटना में संलिप्त आरोपियों को भी गिरफतार कर लिया जाएगा । मामले की गहनता से जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद : भाजपा की सरकार जुमलों की सरकार हैं, पानीपत रैली की सफलता के बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होना तय : सुमित गौड़

Ajit Sinha

हरियाणा में शानदार जीत के बाद राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha

कपिल सांगवान उर्फ नंदू और बंबीहा गैंग के दो शूटर पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x