Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कॉमर्शियल वाहन को बिना टोल दिए जाने से रोकने पर टोल मैनेजर के ऑफिस में घुसकर मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में कैद।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा : दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुहारली टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों पर दबाव बनाकर दबंगों द्वारा कॉमर्शियल वाहन बिना टोल दिए जाने विरोध करना टोल मैनेजर को भारी पड़ गया। भाजपा नेताओं के करीबी एक पूर्व प्रधान पति व उसके गुर्गों ने टोल मैनेजर के ऑफिस में घुसकर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि कितनी तेजी से वह लोग आते हैं और आते ही कुर्सी पर बैठे हुए मैनेजर के साथ मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

सीसीटीवी कैमरे में कैद कुर्सी पर बैठे हुए मैनेजर के साथ मारपीट करने लगते है तभी कुछ लोग बीच बचाव करते हैं। एनएच 91 के लुहारली टोल प्लाजा के टोल मैनेजर रजनीकांत द्विवेदी ने दादरी पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि जोखा बाद के रहने वाले धीरेंद्र ने अपने साथियों के साथ आकर मेरे साथ ऑफिस में घुसकर मारपीट की और इस दौरान मुझे भद्दी भद्दी गालियां भी दी। उन्होंने आगे बताया कि उन लोगों की कमर्शियल गाड़ी को रोक दिया गया था, वह बिना टोल दिए निकल रही थी। इस बात पर ही वह नाराज हुआ और बोला कि सभी कमर्शियल गाड़ियां बिना टोल टैक्स दिए  ही जाएंगी, अगर उनसे टोल टैक्स मांगा गया तो जान से मार दूंगा। 

टोल मैनेजर ने दादरी पुलिस से इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आए दिन दबंगों के द्वारा इसी तरह से टोल कर्मियों को निशाना बनाया जाता है और टोल मांगने पर उन लोगों के साथ मारपीट की जाती है थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि टोल प्लाजा पर मारपीट का एक मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा युवक भाजपा नेताओं का करीबी है और भाजपा का कार्यकर्ता भी है। यह भाजपा की पूर्व विधायक विमला सिंह सोलंकी का काफी करीबी बताया जाता है।

Related posts

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की 7.44 करोड़ रुपए  की अचल सम्पतियों को अस्थायी रूप से ईडी ने कुर्क की हैं।

Ajit Sinha

सिविल सर्जन कार्यालय के एक कर्मचारी 3 लाख 25 हजार रिश्वत लेते हुए हरियाणा विजिलेंस एवं एसीबी, फरीदाबाद की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

30 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते तहसील कल्याण अधिकारी विकास कुमार रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x