Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली वीडियो

स्वास्थ्य निदेशालय के बहु मंजिला बिल्डिंग में लगी भयंकर आग. करोड़ों के नुक्सान, देखिए और सुनिए इस वीडियो में

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली :राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा इलाके में स्वास्थ्य निदेशालय के ऑफिस में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने तीन मंजिल को अपने आगोश में ले लिया और इस आग में तीनों मंजिल में रखे हुए तक़रीबन सभी सामान जलकर खाक हो गए.सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 24 से अधिक गाड़ियों ने आग पर कई घंटों के भारी मशक्कत के बाद काबू पाया।इस आग में करोड़ों के नुक्सान होने की आशंका हैं और दफ्तरों में रखे हुए कंप्यूटर ,सीपीयू , फर्नीचर व अन्य कीमती दस्तावेज जल कर खाक हो गई।



दमकल कर्मियों के मुताबिक करीब 1:15 बजे निदेशालय के ऑफिस में आग लगने की सूचना मिली। बहु मंजिला बिल्डिंग होने की वजह से मौके पर हाईराइज लिफ्ट सहित करीब 25 फाइटर टेंडर को मौके पर भेजा गया. फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है. लेकिन बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी हैं. आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगते ही बिल्डिंग में मौजूद सभी कर्मचारी और अधिकारी समय रहते हुए बाहर निकलने में कामयाब रहे और मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।

Related posts

दिल्ली में पॉजिटिविटी दर घटकर 4.96 प्रतिशत हुई, अगर पांच दिनों तक लगातार गिरावट जारी रही- सतेंद्र जैन

Ajit Sinha

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे चार विदेशी नागरिकों को पुलिस ने अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

कपड़े में लिपटा मिला नवजात शिशु, पुलिस ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया-देखें वीडियो

Ajit Sinha
error: Content is protected !!