Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

आदमपुर समेत पूरे हरियाणा में किसान झेल रहे डीएपी खाद की किल्लत- भूपेंद्र हुड्डा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
चंडीगढ़ः पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खाद की किल्लत, रिकॉर्ड बेरोजगारी और सीईटी एग्जाम के लिए दूर-दूर सेंटर देने को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। हुड्डा का कहना है कि आज आदमपुर समेत पूरे हरियाणा में किसान डीएपी खाद की किल्लत झेल रहे हैं। आदमपुर मंडी में जिस वक्त मुख्यमंत्री की चुनावी रैली चल रही थी, उसी वक्त उनसे 50 मीटर दूर किसान खाद की कतारों में खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। हालात ऐसे हैं कि कई-कई दिनों कतारों में खड़े रहने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है।

इसी तरह किसानों को धान, बाजरा और कपास की पेमेंट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सरकार के लाख दावों के बावजूद वह वक्त पर किसानों को भुगतान करने में नाकाम है। पिछले 3 साल से हर सीजन में मौसम की मार से खराब होने वाली फसलों का मुआवजा भी किसानों को नहीं मिला है। बेरोजगारी के मुद्दे पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि एक बार फिर सीएमआईई के आंकड़ों ने सरकार को आईना दिखाया है। सरकार की नीतियों के चलते 31.8% बेरोजगारी दर के साथ हरियाणा पूरे देश में टॉप पर है। हर महीने जारी होने वाले बेरोजगारी के आंकड़ें हर बार यहीं कहानी बयां करते हैं। क्योंकि मौजूदा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए लंबे वक्त से इंतजार कर रहे युवाओं को सरकार ने प्रताड़ित करने का काम किया है। टेस्ट के लिए युवाओं को 150-200 किलोमीटर दूर सेंटर दिए गए हैं। इसकी वजह से अभ्यार्थियों और खासकर महिलाओं को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार देखा गया है कि सरकार के ऐसे फैसले के चलते अभ्यार्थि जानलेवा हादसों के शिकार हुए हैं। लेकिन ऐसा लगता है मानो सरकार की संवेदनाएं खत्म हो चुकी हैं। इसलिए वो एक बार फिर युवाओं की जान जोखिम में डाल रही है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इसी बेरूखी और अनदेखी के चलते प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार को बदलना चाहता है। बदलाव की यह शुरुआत आदमपुर से होगी। जनता वोट की चोट से बीजेपी सरकार को सबक सिखाएगी।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: अंबेडकर की प्रतिमा खंडित मामले में सर्व समाज के लोगों ने एसडीएम से की मुलाकात।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब की उपस्थिति में अशोक तंवर के समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थामा।

Ajit Sinha

हरियाणा की जनता भाजपा व जेजेपी सरकार को उखाडने को तैयार; डा. सुशील गुप्ता, राज्यसभा सांसद, आम आदमी पार्टी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x