Athrav – Online News Portal
नोएडा

किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर सांसद का किया घेराव, पुलिस से नोक-झोंक के बाद धरने बैठे किसान, लोग फंसे जाम में

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के 81 गांवों के किसान का भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में पिछले करीब 2 महीनों से प्राधिकरण के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे है, किसानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर सांसद डॉ. महेश शर्मा का घेराव किया। किसानों ने हरौला के बारातघर इकट्ठे होकर किसान सेक्टर-15ए की ओर पैदल मार्च किया।  यहां पर सांसद डॉ. महेश शर्मा का घेराव किया जाना था। सेक्टर-15ए के गेट पर पहुंचते ही किसानों को पुलिस ने रोक दिया। सांसद ने समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। अब किसान आगामी सोमवार को हरौला बारात घर में महापंचायत का आयोजन करेंगे।

सैकड़ों की संख्या किसान, महिलाएं और बच्चे इकट्ठे होकर किसान सेक्टर-15ए की ओर पैदल मार्च किया। प्रदर्शनकारी किसान गोल चक्कर, सेक्टर-15 के सामने से होते हुए सेक्टर-15ए के सामने पहुंचे। सेक्टर-15ए के गेट पर पहुंचते ही किसानों को पुलिस ने रोक दिया। इससे गुस्साए किसान सड़क पर ही बैठ गए और किसानों ने इस दौरान सेक्टर -15ए के सामने मुख्य रास्ते पर जाम लगा दिया। इससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। चिल्ला प्रवेश द्वार और डीएनडी की ओर वाहनों की कतार लग गई। इससे दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की ओर से आने वाले वाहन चालक जाम में फंस गए। वाहनों को सेक्टर-14 फ्लाईओवर से सेक्टर-1 गोल चक्कर की ओर मोड़ दिया गया। डीएनडी से ओर वाले वाहन चालक भी जाम में फंस गए। करीब पौने घंटे बाद सांसद डॉ. महेश शर्मा किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि दीपावली बाद एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने  एक सप्ताह का समय मांगा वहां मौजूद किसानों ने सांसद से कई सवाल पूछे। इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का समाधान होगा। सुखबीर पहलवान ने कहा कि जब तक मांगों को नहीं माना जाएगा, किसान दिवाली नहीं मनाएंगे। करीब साढ़े तीन बजे किसानों के हटने के बाद यातायात सामान्य हुआ।

Related posts

फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज खोल विदेश के लोगों से ठगी करने के साथ सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचा रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ajit Sinha

सोसाइटी में खड़ी स्कॉर्पियो कार में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड गाडी आग पर काबू पाया, कार जल कर हुई खाक।

Ajit Sinha

पत्नी से अवैध संबंध के शक में जीजा ने साथी के साथ मिल कर कर डाली साले की हत्या-गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x