Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उप चुनावों में मिली जीत के लिए अपने कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन, जनता का जताया आभार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोक सभा व विधानसभा उप-चुनावों में भाजपा व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिली जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिली जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकारें अन्त्योदय का मूलमंत्र लेकर जन सामान्य के समग्र विकास हेतु निरंतर कटिबद्ध हैं। नड्डा ने असम में भाजपा गठबंधन को मिली प्रचंड जीत के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वसरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता एवं भाजपा की सहयोगी पार्टी यूपीपीएल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं असम के लोगों को एक विकसित उत्तर पूर्व के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प में उनके निरंतर विश्वास के लिए धन्यवाद देता हूँ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए की शानदार विजय के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस जीत पर मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और भाजपा गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और प्रधानमंत्री की नीतियों की जम कर सराहना की। नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश उपचुनावों में खंडवा लोकसभा व अन्य दो विधानसभा सीटों पर भाजपा को मिली जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। जीत के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तेलंगाना की एकमात्र सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की शानदार जीत को भाजपा पर जनता के बढ़ते हुए विश्वास और प्रधानमंत्री की नीतियों में उनके विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने इस जीत के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बांदी संजय कुमार, विधायक इटाला राजेंद्र क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। नड्डा ने कहा कि ये चुनाव परिणाम दर्शाते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश प्रगति के नित नए मापदंड स्थापित कर रहा है।

Related posts

रवीना टंडन का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल, अवॉर्ड शो में डांस से यूं मचाया धमाल

Ajit Sinha

“जनादेश 2024” के लिए जेजेपी का अभियान शुरू, पार्टी के शीर्ष नेताओं ने प्रशिक्षण शिविर में किया मंथन

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज रविवार को दो प्रदेशों में महत्वपूर्ण पदों पर तुरंत प्रभाव से नियुक्ति की है , नियुक्ति पत्र पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x