Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद: होली उत्सव में शानदार महफ़िल सजाई किसने, लूट लिया किसी और ने, वीडियो देखते ही झूम उठेंगें आप- अवश्य देखें





अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सेक्टर -16 स्थित पंजाबी भवन में आज शानदार तरीके से होली उत्सव मनाया गया। इस होली उत्सव में शहर के कई हस्तियों ने शिरकत की , का स्वागत मुस्कुराते हुए अंदाज में प्रधान आकाश गुप्ता, महासचिव गुरमीत, अजय गोयल, उमा शंकर गर्ग, राज कुमार जिंदल, संजय खटटर, राजेंद्र भाटी, सुनील जटवानी व सरदार रंजीत सिंह, दशरथ शेखावत ने

“राधे कृष्ण” वाली पीले रंग की पट्टा पहना कर किया। इस उत्सव में राजनीतिक, सामाजिक, बिल्डर एंव प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के लगभग हजारों ने जमकर फूलों की होली खेली और होली की गीतों पर जमकर झूमें।

भाई नाचने में तो आज उमाशंकर गर्ग ने तो बिल्कुल ही कमाल कर दिया। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व महिला अध्यक्ष अनीता शर्मा द्वारा गाई गई शानदार गाना “रंग बरसे”पर लोग जमकर झूमते हुए दिखाई दिए,

इसमें तो उमा शंकर गर्ग व राजवीर नेता जी तो कमर तोड़ डांस किए, जिसे लोग देखते ही रह गए, इसे साफ़ तौर पर कह सकते हैं कि ये महफ़िल सजाई किसने, लूट लिया किसी और ने। जी हैं मनोरंजन करने आई म्यूजिक मुंबई से सार्थ -the band के गायक तरुण तंवर व गायिका रिंकी ने शानदार होली के गानों को गाकर इस उत्सव में आए मेहमानों का बेहतरीन मनोरंजन किए।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला महिला अध्यक्ष अनीता शर्मा पहुंच गई, उसने होली के गाने जब गाना शुरू किया तो लोग एक के बाद, एक-एक करके लोग झूमते हुए चले गए। इस खास पर ब्रिज व्यंजनों के लोगों ने आनंद लिया। फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का आज का ये मनोरंजन से भरे कार्यक्रम शानदार रहा। इस कार्यक्रम में जो भी लोग आए मुस्कुराते हुए, गए भी मुस्कुराते हुए।

Related posts

इस प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी गोल्ड, सिल्वर मैडल जीता है, दिसम्बर में नासिक में आयोजित नेशनल चैम्पियनशिप में सिलेक्ट हुए है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: धरती को स्वच्छ बनाने के लिए सभी को वृक्ष लगाने चाहिए – राजेश नागर

Ajit Sinha

फरीदाबाद/गुरुग्राम: एसीपी सुधीर तनेजा सहित कुल 14 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x