Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बारात में लड़कियों से छेड़छाड़ का विरोध किया तो अगुवा कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी -अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बारात में लड़कियों से छेड़छाड़ करने का विरोध किया तो उसे ऑटो में जबरदस्ती अगुवा कर, सेक्टर -12 स्थित टाउन पार्क , फरीदाबाद में ले गया , और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी, और घटना स्थल से फरार हो गए थे। ये सनसनीखेज खुलासा आज अरेस्ट किए गए आरोपितों ने पुलिस के समक्ष की हैं। ये सनसनीखेज वारदात गत 5 मई 2023 की देर रात को अंजाम दिया था। पुलिस की टीम ने वारदात में इस्तेमाल सीएनजी ऑटो बरामद कर लिया हैं। ये हत्याकांड शुरूआती दौर में ब्लाइंड मर्डर था।      

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए jबताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम मूल चंद उर्फ विकास और सराफत खान है। आरोपित  मूलचंद मूल रूप से उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव टप्पल का तथा वर्तमान में गांव सारन तथा सराफत खान उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले के गांव शाहपुर हाल वर्तमान में फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी का रहने वाला है। उनका कहना हैं कि डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपितों को प्याली चौक, सारन से थाना सेंट्रल के हत्या के मामले में अरेस्ट किया है। आरोपितों ने गत 5 मई को एक बारात में लड़कियों से छेडछाड की थी, मृतक द्वारा विरोध करने पर आरोपितों ने मृतक को अपने ऑटो में जबरदस्ती बिठा लिया था और टाउन पार्क ले आए थे। टाउन पार्क में आरोपितों  ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। जिसकी सूचना थाना सेंट्रल को मिली थी जिस पर मामला दर्ज कर क्राइम ब्रांच डीएलएफ को कार्रवाई की जिम्मेदारी पुलिस के आल्हा अधिकारी ने सौंपा था। मृतक की पहचान प्यारु निवासी बढजेवरा जिला मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई थी। आरोपितों  से वारदात में प्रयोग सीएनजी  ऑटो बरामद किया गया। आरोपितों को अदालत में पेश कर शिनाख्त परेड कराने के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। 

Related posts

गैर समय पर शराब अहाता में चल रही शराब पार्टी की, कवरेज करने गए पत्रकारों के साथ मारपीट,न्यूज़ माइक व गाड़ी तोड़ने पर दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कार्यकर्ताओं कंधो पर उछल कर एनएच -2 पर बने दो पुलों का किया उद्घाटन, सफर हुआ आसान ।

Ajit Sinha

कैम्प लगाकर फरीदाबाद और बड़खल तहसील के नंबरदारों को वितरित किए गए स्मार्टफोन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x