Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जिले के वरिष्ठ पत्रकार भगवत दयाल कौशिक का आकस्मिक निधन, के अंतिम संस्कार में शहर के दिग्गज हुए शामिल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:संजय गांधी मेमोरियल नगर (एसजीएम) निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार भगवत दयाल कौशिक का शनिवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। परिजनों ने उन्हें शुक्रवार को बीपी लो होने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां शनिवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्किम निधन की सूचना से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई । पटेल चौक स्थित श्मशान स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें प्रदेश के परिवहन एवं उच्च शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा, बीजेपी के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा के पति एडवोकेट अश्विनी त्रिखा, भाजपा नेता अनीता शर्मा समेत अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और जिले के पत्रकार शामिल हुए।
जीवन परिचय:- 57 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार भगवत दयाल कौशिक मूलरूप से कुरुक्षेत्र स्थित तहसील लाडवा के गांव सूरा के रहने वाले थे। कौशिक करीब 35 साल पहले फरीदाबाद आए व फरीदाबाद को अपनी कर्मभूमि बना लिया। स्वर्गीय भगवत दयाल कौशिक अपने परिवार जिसमें उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधु कौशिक, बेटी निहारिका, बेटा कार्तिक व सबसे छोटी बेटी करुणा के साथ फरीदाबाद के एसजीएम नगर स्थित जी ब्लॉक में रह रहे थे। उन्होंने अपने जीवन काल में गुड़गांव टुडे, मातृभूमि संदेश अखबार में काम किया और वह हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब में जिला महासचिव के पद पर कार्यरत थे। कॉविड की दूसरी लहर में वह अपना पत्रकारिता का धर्म निभाते हुए कार्य करते हुए कोरोना की जैसी घातक बीमारी की चपेट में आए परंतु अपने बुलंद होंसले के साथ कोविड जैसी बीमारी को मात देकर जीत हासिल की। गत 10 अप्रैल 2023 को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। बाद में इलाज के बाद वह ठीक हो गए थे। शुक्रवार को अचानक कौशिक का बीपी कम हो गया और शरीर ने काम करना बंद कर दिया उन्हें तत्काल फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनको वेंटिलेटर पर रखा गया। आज 15 अप्रैल प्रातः करीब 4 बजे उन्होंने अपनी आखिरी साँसे ली। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार पटेल चौक के शमशान घाट पर किया गया।
उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए :- प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, ने कौशिक के निधन को मीडिया जगत की अपूर्णीय क्षति बताई। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बी.डी कौशिक योग्य, सुशील और निष्पक्ष पत्रकारिता के पक्षधर थे। उन्होंने हमेशा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान दिया। उनका असमय जाना फरीदाबाद मीडिया के लिए बेहद दुख दाई है। मेरी ईश्वर से कामना है की इस कठिन परिस्थिति में उनके परिजनों को दुख सहने की क्षमता प्रदान करें।

Related posts

फरीदाबाद: डॉ. आईके भट्ट बने मानव रचना यूनिवर्सिटी के नए वीसी ,आईआईटी कानपुर से किया था एमटेक और पीएचडी

Ajit Sinha

डाक कांवड़ियों से भरी गाडी टाटा 407 पलटी, 3 लड़कों की मौत , 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

Ajit Sinha

औद्योगिक संस्थानों में महिलाओं की शिकायत के लिए आईसीसी कमेटी का करें गठन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x