Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में मुख्य सड़क पर कार पार्किंग को लेकर हुआ हंगामा, मामला पुलिस के पास पहुंचा-वीडियो वायरल।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में गेट नंबर -19 के निकट कार पार्किंग को लेकर दो गुटों में नोक झोंक के दौरान जमकर हंगामा बच गया। और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा हैं कि एक युवा अपने हाथ में डंडे लेकर कार सवार महिला -पुरुष से बार -बार भिड़ने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा हैं। और ये मामला ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी में पहुंच गया। इस बारे में ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी इंचार्ज नरेश सिंह का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है।

इस मामले में ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वीरेंद्र भड़ाना का कहना है कि जिस स्थान पर ये झगड़ा हुआ है, वहां पर कॉलोनी की गेट नंबर -19 है जो हमेशा खुला रहता है। और मकानों के अंदर अवैध रूप से दुकानें खुली रहती हैं , की वजह से सड़कों के किनारे काफी गाड़ियां खड़ी रहती है। साथ में ये रोड चलती रहती है, और दोपहर के समय स्कूल की बसें आती है, और अपने अपने बच्चों को लेने के लिए अक्सर पैरेंट्स सड़क किनारे खड़े रहते है। ऐसे में सड़कों पर जाम का लगना लाजमी है। यहां पर आस पास के रहने वाले लोगों की गलतियों के कारण जाम लगती हैं। आज हुए झगड़े का मुख्य कारण यही हो सकता हैं। खबर के अनुसार फरीदाबाद, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, गेट नंबर -19 के पास, और शराब के ठेके के बिल्कुल सामने आज दोपहर के लगभग दो -ढाई बजे एक कार में महिला -पुरुष के साथ एक लड़का काफी नौक झौंक कर रहा है, और लड़का अपने हाथ में डंडे लेकर बार-बार कार में सवार महिला-पुरुष के साथ बहस और धौंस दिखाता हुआ दिखाई दे रहा है वायरल वीडियो में। काफी नौक झौक के दौरान वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित होने लगी, फिर क्या था पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। और एक शिकायत महिला- पुरुष ने ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी में लड़का के खिलाफ दे दी। जब ग्रीन फील्ड चौकी इंचार्ज नरेश सिंह से कार्रवाई के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस झगड़े में दोनों पक्षों का आपस में समझौता हो चुका है।

Related posts

फरीदाबाद : चलती चेवरोलेट एन्जॉय कार में लगी भयंकर आग, इस गाडी से तीनों मा -बेटे को लोगों ने शीशा तोड़ कर सुरक्षित निकाला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एनपीटीआई में अनिवार्य फाउंडेशन कोर्स के 31वें बैच का उद्घाटन- एम. जी. गोखले

Ajit Sinha

फरीदाबाद : चौ. सत्यपाल सिंह बिधूड़ी का लगभग 75 साल की उम्र में निधन, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी तिलक बिधूड़ी के चाचा थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x