Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद:यूनिवर्सिटी के असिस्टंट प्रोफ़ेसर को कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्ति जनक टिपण्णी करने के आरोप में पकड़ा गया – रेनू भाटिया

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:रविवार को फरीदाबाद स्थित अरावली गोल्फ क्लब में आयोजित प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत द्वारा आतंकवाद के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के बारे में देश की जनता को संबोधित करने वाली देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में सोनीपत स्थित एक यूनिवर्सिटी के असिस्टंट प्रोफ़ेसर द्वारा आपत्तिजनक टिपण्णी की गई थी। जिसका संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग ने प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर आरोपित प्रोफ़ेसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा डीजीपी को की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए सोनीपत पुलिस ने आरोपित असिस्टंट प्रोफ़ेसर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बन्ध में पुलिस की कार्रवाई जारी है और हरियाणा राज्य महिला आयोग यह सुनिश्चित करेगा की आरोपित प्रोफ़ेसर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। जोकि ऐसी निरर्थक सोच रखने वाले लोगों के लिए एक मिसाल बने और वे इस कार्रवाई को देखकर उनके मन के भीतर भय की अनुभूति हो और वे भविष्य में किसी भी जाति, धर्म या उम्र की महिला के लिए ऐसे अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने से पहले इससे होने वाले अंजाम के बारे में विचार करे।राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि राज्य महिला आयोग ने आरोपित प्रोफ़ेसर के बैकग्राउंड के बारे में छानबीन करने पर पाया कि आरोपित के पूर्वज पाकिस्तान की एक पॉलिटिकल पार्टी को फंडिंग देते थे। उन्होंने कहा कि ख़ुफ़िया एजेंसियों द्वारा इस बिंदु का भी संज्ञान लेते हुए जांच करनी चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि आरोपित प्रोफ़ेसर के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए सम्बंधित यूनिवर्सिटी प्रबंधन को भी इस बात का संज्ञान लेकर महिलाओं को लेकर ऐसी घटिया सोच रखने वाले तथाकथित पढ़े-लिखे प्रोफ़ेसर पर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें यूनिवर्सिटी से कार्यमुक्त कर देना चाहिए क्यूंकि शिक्षा के स्थल पर देश विरोधी मानसिकता वाले लोग किसी विद्यार्थियों को किस प्रकार शिक्षित करेंगे। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोग द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा लापरवाही की गई । इस केस की महत्त्वता को समझते हुए प्रदेश की सरकार ने सम्बंधित जिले के पुलिस विभाग द्वारा की गई लापरवाही का सख्ती से संज्ञान लेते हुए एक पुलिस अधिकारी का तबादला भी कर दिया है। जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट करती हूँ। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा की गई यह कार्रवाई दर्शाती है कि महिलाओं की सुरक्षा और स्वाभिमान से जुड़े मुद्दों को लेकर देश सहित प्रदेश की सरकार भी बहुत गंभीर है और किसी भी महिला के सम्मान या स्वाभिमान को अगर कोई व्यक्ति ठेस पहुँचाने का कार्य करेगा तो प्रदेश सरकार त्वरित सख्त कार्रवाई करेगी।

Related posts

स्टेट विजिलेंस ब्यूरों ने आज पटवारी अशोक कुमार को 5000 रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट किया है।

Ajit Sinha

10,000 रुपये की रिश्वत लेते हरियाणा पुलिस का ईएसआई रंगे हाथ अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिसकर्मियों ने चौकी में किया कन्या पूजन, बालिका रक्षा की शपथ ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x