Athrav – Online News Portal
अंतर्राष्टीय फरीदाबाद

फरीदाबाद: पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने ही पति की गला दबा कर हत्या कर दी,और शव को कूड़े ढेर में फेंक दिया – अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: पत्नी ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने पति की गला दबा कर हत्या कर दी, और कानून को गुमराह करने के लिए उसकी लाश को जंगले में फांसी पर लटका दिया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों के संग मिल कर उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके डेड बॉडी को डबुआ -पाली रोड पर एक कूड़े के ढेर में फेंक दिया, और मौके से फरार हो गए थे। ये वारदात दिनांक 22 -23 अप्रैल की रात को अंजाम दिया गया था। आज पुलिस ने आरोपित जीजा को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मृतक जयवीर की पत्नी, साले सहित कुल 4 आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।  
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 22/23 अप्रैल की रात को जितेंद्र ने अपनी साली (मृतक जयवीर की पत्नी) के साथ मिलकर जयवीर की गला दबाकर सनसनीखेज हत्या की थी और फिर गुमराह करने के लिए  दोनों ने मृतक जयवीर के शव को घर के ही जंगले में फांसी से लटका दिया। उसके उपरांत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिनांक 23 अप्रैल की सुबह जयवीर की डेड बॉडी को डबुआ-पाली रोड पर एक कूड़े के ढेर में फेंक दिया था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और अलीगढ़, उत्तर प्रदेश  में छिपा हुआ था। जिसको अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।उनका कहना है कि घटनाक्रम में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने मृतक जयवीर की पत्नी, उसके साले सहित 4 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि 23 अप्रैल को डबुआ-पाली रोड पर एक कूड़े के ढेर में जयवीर की डेड बॉडी मिली थी, जिस बारे उसके भाई धर्मवीर निवासी  गांव नरहुली जिला एटा उ.प्र ने जयवीर की हत्या का अंदेशा जाहिर किया था, जिस पर थाना डबुआ में हत्या की धाराओं  के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। 

Related posts

फरीदाबाद: “कल के भरोसे से आज जीवन जीना मत छोड़ों, आओ मिलकर, खिल कर जमकर खेले होली, और खेलते रहे होली-आकाश गुप्ता

Ajit Sinha

फरीदाबाद:भाजपा शासन में हजार करोड़ से ज्यादा पैसा चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट : विजय प्रताप सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पुलिस प्रशासन ने 10 अलग -अलग थानों में बरामद की गई 136 किलों 500 ग्राम नशीला पदार्थों को किया नष्ट, सीपी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x