Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : केंद्रीय मंत्री कृषणपाल ने वार्ड नंबर 6 में 2 करोड़ 45 लाख की लागत से,इंटरलॉकिंग गलियों व नालियों का शिलान्यास किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:कृष्णपाल गुर्जर ने आज  2 करोड  45 लाख रुपए के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। उन्होंने आज वार्ड नंबर 6 में कर्म भूमि सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास से 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इंटरलॉकिंग गलियों व नालियों का शिलान्यास किया व 45 लाख रुपए की लागत से सीवरेज लाइन का शिलान्यास किया ।उन्होंने कहा कि यह कार्य आगामी 3 महीनों में पूरे कर दिए जाएंगे।  उन्होंने कहा की इन कार्यों के होने से यहां की जनता को बहुत फायदा होगा उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यो से जनता की काफी पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। उन्होने कहा की फरीदाबाद के तमाम गांवों को 24 घंटे बिजली दी जा गई है ।



उन्होंने कहा कि ईस्टर्न पैरा फिल व  कुंडली मानेसर रोड तैयार हो चुकी हैं जिससे जनता को आवागमन में काफी सुविधा मिल रही है। उन्होंने वार्ड के लोगो  द्वारा रखी गई मांगों को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा की  जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार बनी है तब से सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि उनकी लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य बहुत तीव्र गति से हो रहे  हैं। केन्द्रीय मंत्री ने  कहा कि देश व प्रदेश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार आई है। उन्होंने कहा कि पांच सालों में चहुंमुखी विकास कार्य करवाए गए हैं, जिनमें बिजली, पानी, स्वच्छ पेयजल ,बिजली सप्लाई ,सड़कों का निर्माण, नए स्कूल, स्कूलों का अपग्रेडेशन करवाना, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय की स्थापना सहित नए पुलों के निर्माण सहित विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। इस अवसर पर उनके साथ एनआईटी के विधायक नगेंद्र भड़ाना, कर्म भूमि सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन नंदराम पाहिल, पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल, वीर सिंह नैन, नचौली  के सरपंच सुधीर नागर, धर्मवीर खटाना,  बाबूराम, दुलीचंद के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति  उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद : पैट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर ‘आप’ ने किया धरना-प्रदर्शन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच, सेक्टर -56 ने गलत तरीके से नए आधार कार्ड बनाने व आधार कार्ड पर हुई गलती को ठीक करने वाले दो लड़कों को पकड़ा।

Ajit Sinha

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने आज अवैध रूप से बसाई जा रही 5 अवैध कालोनियों में की भारी तोडफोड।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x