
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, फरीदाबाद व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने आज शुक्रवार को गांव बड़ौली के एक परचून की दुकान में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए 5 घरेलु भरे हुए गैस सिलिंडर,2 छोटे गैस सिलिंडर, कांटा व नौजल रेगुलेटर बरामद किए गए है। यहां बड़े गैस सिलिंडर से छोटे गैस सिलिंडरों भर कर बेचा जाता था। इस संबंध में थाना बीपीटीपी, फरीदाबाद में आरोपित महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपित महिला का नाम कमलेश है। आगे पुलिस की अपनी कार्रवाई जारी है।

डीएसपी अभिमन्यु गोयत ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री उडन दस्ता, फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर- 9 फरीदाबाद में बाईपास रोड पर बड़ोली गाँव के रकबा में पिलर नंबर 47 के सामने परचून दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडर से छोटे सिलेंडर मे गैस भरकर बेचने का कार्य किया जा रहा है। इस सूचना पर मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा नरेंद्र सिंह निरिक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग व स्थनीय पुलिस के साथ औचक निरीक्षण किया गया। मौका पर कमलेश पत्नी बाबूलाल पुत्र सूबे सिंह निवासी गाँव बड़ोली द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर में नौजल लगाकर छोटे गैस सिलेंडर में गैस भर रही थी। मौका पर 5 घरेलू सिलेंडर व 2 छोटे सिलेंडर, कांटा व नौजल रेगुलेटर बरामद किया, जाकर पुलिस के हवाले किए गए। जिस सम्बंध में नरेंद्र सिंह निरीक्षक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध थाना BPTP फरीदाबाद में मुकदमा अंकित किया गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

