Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के एक फ्लैट में दिन में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटनाओं को दिया अंजाम, केस दर्ज,पकड़े जाएंगे, राजेश ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में आज दिन दहाड़े एक फ्लैट से अज्ञात चोर ताला तोड़ कर, घर से आभूषण व नगदी चोरी करके ले गए। इस संबंध में सूरजकुंड थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं,जल्दी ही इस केस को पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया हैं। इस केस की जांच ग्रीन फील्ड कालोनी पुलिस चौकी की पुलिस कर रहीं हैं।
चौकी इंचार्ज राजेश बागड़ी का कहना हैं ग्रीन फील्ड कालोनी के फ्लैट नंबर -555 ,बी ब्लॉक में अभिजीत सिंह अपने पत्नी के साथ रहते हैं, आज वह दोनों पति -पत्नी दिन में खरीदारी करने के उद्देश्य बाजार गए हुए थे,पीछे से अज्ञात चोरों ने उनके फ्लैट के गेट का ताला तोड़ कर, उनके घर में घुस गए और घर के अलमारी से गहने व नगद रुपए चोरी कर के ले गए। जांच के दौरान उन्हें पता चला हैं कि अज्ञात चोर एक ब्रेजा कार में सवार होकर आया था। इस संबंध में उनका कहना हैं कि इस चोरी की शिकायत उन्होनें दर्ज कर ली हैं और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

आंदोलनरत बाबा रामकेवल ने धरना स्थल पर करवाया मुंडन, बांटी खिचड़ी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद के बिहारी कॉलोनी में निगम प्रशासन ने एक तो बने बनाएं दुकानों को तोड़ दिया और 3 निर्माणकर्ताओं पर केस दर्ज करवा दिया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तीसरे जीडीप्रो जूनियर की हुई शुरुआत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x