Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : अखंड अष्टजाम, राम विवाह के कार्यक्रम में शहर के कई हस्तियों ने की शिरकत, भक्तों ने भंडारे का प्रसाद किया ग्रहण।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :अखंड अष्टजाम सेवा समिति द्वारा आयोजित अखंड अष्टजाम, राम विवाह व विशाल भंडारे के कार्यक्रम का समापन आज हो गया। अखंड अष्टजाम का कार्यक्रम शनिवार सुबह करीब 9 बजे शुरू की गई थी जोकि 24 घंटों तक लगातार चलने के बाद रविवार करीब 3 बजे खत्म हो गई। यह कार्यक्रम सेक्टर -29 हाउंसिंग बोर्ड कालोनी के हनुमान मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गई थी, वहीँ, भंडारे के प्रसाद वितरित किए जाने के बाद कार्यक्रम समाप्त हो गई।
अखंड अष्टजाम के इस कार्यक्रम में तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक ललित नागर, भाजपा के पूर्व प्रत्यासी रहे राजेश नागर, वरिष्ठ डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी, राजेश तंवर , कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व मेयर सूबेदार सुमन , मार्केटिंग कमेटी के चेयरमेन मुकेश शास्त्री, आप नेता गिर्राज शर्मा ,पूर्व पार्षद राव महेंद्र सिंह,पत्रकार अजीत सिन्हा व भाजपा नेता किशन ठाकुर के अलावा आदि गणमान्य लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्रधान वी. के. मिश्रा, अमित रावत,विशाल यादव, कोषाध्यक्ष आर. वी. शर्मा, उप -कोषाध्यक्ष शिव लाल गुप्ता,ओ. पी.तिवारी, कानूनी सलाहकार सुरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, कार्य कारणी सदस्य ध्रुव देव तिवारी,अशोक जयसवाल,विजय तिवारी ,जितेंद्र तिवारी,के. के. राय,बच्चन राय व महेंद्र प्रताप पांडेय ने अहम् भूमिका निभाई हैं।

Related posts

फरीदाबाद : महिला की हत्या,एक प्लास्टिक के कट्टे में बंद करके सबूत नष्ट करने के उद्देश्य आगरा नहर मे दिया फेंक, बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दुकानदार के साथ मारपीट करने के मामले में दो सूदखोरों को थाना मुजेसर की पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल् ने समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों संग बैठकर देखी फिल्म कश्मीर फाइल्स।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x