Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद : महिला की हत्या,एक प्लास्टिक के कट्टे में बंद करके सबूत नष्ट करने के उद्देश्य आगरा नहर मे दिया फेंक, बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सेक्टर -55 इलाके में आज प्रात 9 आगरा नहर से एक 28 वर्षीय महिला की लाश मिली हैं.पुलिस की माने तो किसी शख्स ने हत्या करके सबूत छिपाने के उद्देश्य से उसकी लाश को एक प्लास्टिक की बोरी में बंद कर आगरा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान एंव पोस्टमार्टम कराने हेतु नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आप सभी प्रकार की खबरें वेबसाइट atharvnews.com पर पढ़ सकते हैं।
चौकी इंचार्ज राजकुमार की माने तो उन्हें आज प्रात 9 बजे के करीब सूचना मिली कि सेक्टर -55 -56 डिवाइडिंग रोड के पास आगरा नहर में एक महिला की लाश एक प्लास्टिक के कट्टे बंद हैं, इसके तुरंत बाद वह अपने टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और एक महिला की लाश एक प्लास्टिक के कट्टे में बंद हैं। उनका कहना हैं कि जब उन्होनें जांच के दौरान महिला के गले पर कट के निशान हैं. इससे जाहिर होता हैं कि किसी शख्स ने उसकी गला रेत कर हत्या की हैं और उसके हाथों में सिल्वर कलर के कड़े और पैरों में पाजेब पहनी हुई हैं, उसकी उम्र करीब 26 -27 साल हैं। कपडे नीले कलर की कमीज और क्रीम कलर पैजामी पहनी हुई हैं। अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई हैं। उनका कहना हैं कि मृतक महिला की पहचान एंव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

फाइनेंस कंपनी के जनरल मैनेजर अपने ही कंपनी के 11 करोड़ रुपए के गबन करने के मामले में पकड़ा गया।

Ajit Sinha

दिल्ली-एनसीआर में करीब 100 लड़कियों को व्हाट्सअप पर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का फरीदाबाद पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन अरेस्ट

Ajit Sinha

कर्ज के 25 लाख नहीं लौटाने से खफा सस्पेंडेड वकील ने साकेत कोर्ट में महिला को गोली मार दी, फरीदाबाद के सूर्या विहार से अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!