Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : केंद्रीय मंत्री के संरक्षण में पल गुंडे ने अवैध चारदीवारी तोड़ने गए ओल्ड निगम के तोड़ फोड़ दस्ते को गंदी -गंदी गालियां देते रहे,तोड़ डाला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम विभाग के तोड़फोड़ दस्ते ने आज जैसे ही नाले की जमीन पर बनाए गए अवैध दीवारों को तोड़ने पहुंचे ही थे कि पहले से मौजूद गुंडों ने निगम अधिकारीयों को गंदी -गंदी गालियां देने शुरू कर दी और तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया।खबर हैं कि इन गुंडों को एक केंद्रीय मंत्री का संरक्षण प्राप्त हैं।
निगम के कार्यकारी अभियंता ॐ वीर सिंह का कहना हैं कि डीएलएफ फेस 1, प्लाट नंबर -76 के सामने बुढ़िया नाले की तक़रीबन 1000 जमीनों पर अवैध रूप से गेट लगा कर चार दीवारी की गई थी जिसे तोड़ने के लिए वह अपने टीम के साथ गए थे और बुल्डोजर की सहायता से बने दीवारों को तोडना शुरू कर दिया। इस दौरान कब्जाधारी के गुंडों ने मौके पर उपस्थित निगम अधिकारीयों को गंदी -गंदी गालियां देने शुरू कर दी। खबर हैं कि काफी देर तक बदमाशों ने निगम अधिकारीयों के साथ बतमीजी करते रहे । वावजूद इसके उनकी टीम ने अवैध रूप से बनाए गए दीवारों को ध्वस्त कर दिया जिस पर चार दीवारी किए गए थे वह जमीन नाले की जमीन हैं और उस जमीनों की कीमत करोड़ों में हैं। यह भी बताया गया हैं कि इससे पूर्व में भी तीन बार निगम ने अवैध रूप से बनाएं गए दीवारों को तोड़ चुके हैं, इसके बाद भी कब्ज़ा करने वाला शख्स फिर से चारदीवारी बना लेता हैं। बतातें हैं कि इन गुंडों को एक केंद्रीय मंत्री का संरक्षण प्राप्त हैं। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम कार्यकारी अभियंता ओमवीर सिंह, एसडीओ पदम् भूषण, कनिष्ठ अभियंता डी. के सोलंकी के साथ आदि कर्मचारी मौजूद थे।


Related posts

फरीदाबाद: विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए के ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 महिला सहित 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज फरीदाबाद की जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

फरीदाबाद :थ्रोम्बोलिसिस तकनीक से मेट्रो अस्पताल में 400 स्ट्रोक मरीजों को मिला नया जीवन, स्ट्रोक प्रति जागरूकता, डा. रोहित गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x