Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: कैब चालक व यात्री के दोनों हाथ -पैरों को बांध कर व मुंह में कपड़ा ठूंस लूट की सनसनीखेज एक मामले में दो लुटेरे दबोचे गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: कैब गाड़ी को लूट कर लूट की वारदात को अंजाम देने के सनसनीखेज मामले में अपराध शाखा , सेक्टर -48 की टीम ने आज दो आरोपितों को गिरफ्तार किए है। कैब ड्राइवर व यात्री को अलग -अलग स्थानों पर लूटने के बाद, दोनों हाथ -पैरों और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सुनसान स्थानों पर फेंकने की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में आरोपितों के खिलाफ एक मुकदमा पलवल में दर्ज है,दूसरा मुकदमा फरीदाबाद में दर्ज है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम गौरव और आकाश है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  गत 5 मार्च को दीपक कुमार निवासी डबुआ कॉलोनी की शिकायत पर थाना एसजीएम  नगर में लूट की धाराओं के अंतर्गत पंजीकृत किया गया जिस में आरोप थे कि गत 5 मार्च को कंपनी से छुट्टी होने के बाद सुबह करीब 04.15 AM पर सिकंदरपुर, गुरुग्राम लेबर चौक पर खड़ा था, जहां से एक सफेद रंग की वैगनआर  गाड़ी में फरीदाबाद आने के लिए बैठ गया। गाड़ी में चालक के साथ 2 आदमी और बैठे थे। टोल प्लाजा पार करने के बाद चालक ने गाड़ी रोकी और आगे बैठा युवक पीछे वाली सीट पर बैठ गया। जिन्होने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की तथा सड़क पर गाड़ी में इधर उधर घुमाते रहे। उन्होंने शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन छीन लिया और उसके खाते से किसी दूसरे के खाते में UPI के माध्यम से पैसे ट्रान्सफर कर लिए  तथा उसका पर्स भी ले लिया। क्रेडिट कार्ड से भी पैसे ट्रांसफर कर लिए , सोने का लॉकेट व घडी को भी छीन लिया और उसको केंद्रीय विद्यालय एसजीएम नगर फरीदाबाद के पास फेंक कर भाग गए। उनका कहना है कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित  गौरव निवासी आदर्श नगर, फरीदाबाद व आकाश निवासी  गांव कोराली, फरीदाबाद हाल आदर्श नगर बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है।   आरोपितों  से पूछताछ में सामने आया कि गत 4 मार्च को उन्होंने रेलवे रोड बल्लभगढ़ से कोसी कलां, मथुरा के लिए एक कैब बुक कराई और अपने साथियों के साथ मिलकर कोसी के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में आरोपितों ने पलवल फ्लाईओवर से पहले गाड़ी को बहाने से रुकवाया और फिर ड्राइवर से फोन व अन्य सामान छीन लिया तथा टैक्सी चालक के हाथ पैर बांध कर फेंक दिया और गाडी को लूट कर ले गए। जांच से ज्ञात हुआ कि इस वारदात के संबंध में पलवल में मामला पंजीकृत है। आगे पूछताछ में बताया कि लूट के बाद रात को ही आरोपितों  लूटी हुई गाड़ी को गुरुग्राम ले गए और सुबह एक व्यक्ति को फरीदाबाद लाने के लिए गाड़ी में बैठाया। इसके उपरांत गुरुग्राम-फरीदाबाद टोल पार करने के बाद उन्होंने शिकायतकर्ता के साथ लूट कर उसको गाड़ी से फेंक दिया था। पूछताछ के लिए आरोपित  गौरव को 5 दिन व आकाश को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में एक आरोपित  जितेंद्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है जिससे 5500 रुपए बरामद हुए।

Related posts

यु टर्न लेती हुई स्विफ्ट कार एक ओर से तेज गति से आई एक स्कार्पिओ ने जोरदार टक्कर मार दी, कार के परखच्चे उड़ गए, 1 मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय द्वारा मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी.बोस विश्वविद्यालय एक बार फिर बना राज्य का सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थान ,एनआईआरएफ रैंकिंग में देश में मिला144वां स्थान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x