Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : न्यू टाऊन रेलवे स्टेशन पर कोटा एक्सप्रेस की चपेट में आने के कारण एक महिला सहित दो लोगों की मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर आज सुबह 6 बजे कोटा एक्सप्रेस की चपेट में आने के कारण एक महिला व एक लड़के की मौत हो गई। मरने वाली महिला व लड़का दोनों अलग -अलग परिवारों से तालुक रखते हैं।  जीआरपी पुलिस ने दोनों ही शवों को अपने कब्जे में लेकर बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया हैं। पुलिस की माने तो दोनों ही शवों की पहचान हो गई हैं।
जांच अधिकारी सोहन पाल की माने तो ओमबती ,उम्र 32 साल, निवासी संजय इन्क्लेव आज सुबह के वक़्त तक़रीबन 6 बजे न्यू टाउन रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पार करते हुए प्लेटफार्म नंबर पर चढ़ने की कोशिश कर रहीं थी, के दौरान वह कोटा एक्सप्रेस की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। उनका  कहना हैं कि इससे कुछ ही दूरी पर यार्ड के पास कोटा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक लड़के की भी मौत हो गई। मृतक लड़के की पहचान विशाल चौधरी, उम्र 18 साल निवासी राम नगर के रूप में हुई हैं। उनकी माने तो दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं।

Related posts

फरीदाबाद: नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने जिला नागरिक अस्पताल बी.के. का निरीक्षण किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : टोनी नामक गुंडों ने अपने गुंडों साथियों के साथ दो थाना क्षेत्रों में एक 60 वर्षीय महिला, एक शख्स की पीट पीट कर हाथ पैर तोड़े।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : नगर निगम कमिश्नर अनीता यादव ने अरावली क्षेत्रों का किया दौड़ा ,अवैध निर्माणों और अवैध कब्जों का हटाने का दिया निर्देश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x