Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: नौशाद के सनसनीखेज हत्या के मामले में दो दोस्त पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:नौशाद हत्याकांड में मृतक नौशाद की दोस्तों को लाठी-डंडों से बेरहमी पीट-पीट कर सनसनी खेज हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। इनकी आपस में एक शादी समारोह में हुई कहासुनी के चलते मृतक नौशाद की दोस्तों ने की थी हत्या।  इस संबंध में एक एफआईआर थाना खेड़ीपुल में दर्ज की गई थी। अब इस मुकदमे में थाना खेड़ीपुल की टीम ने आज दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है, जो मृतक नौशाद का दोस्त है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम अर्जुन और रवि है।   

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बाबू खान निवासी गांव ददसिया, फरीदाबाद ने थाना खेड़ी पुल में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका बेटा नौशाद अली उम्र 27 साल, दिनांक 18 अप्रैल को दोपहर के समय अपने दोस्त के साथ शादी में जाने के लिए बोलकर घर से गया था परंतु घर वापस नहीं आया। जिस शिकायत पर थाना खेड़ी पुल में गुमशुदगी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। उनका कहना है कि  थाना खेड़ी पुल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए अर्जुन निवासी गड्ढा कॉलोनी, फरीदाबाद व रवि निवासी ठाकुरवाड़ा, ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  रवि और नौशाद दोनों दोस्त हैं, दोनों दिनांक 18 अप्रैल को एक शादी में गए थे। जहां पर रवि व नौशाद की कहासुनी हो गई, जिस पर रवि ने अपने अन्य 3 साथियों को बुला लिया और नौशाद को ऑटो में बिठाकर एक सुनसान जगह ले गए। जहां पर चारों ने नौशाद के साथ डंडों से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और लाश  को आगरा कैनाल में फेंक दिया। आरोपितों  को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। 

Related posts

डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद का बुलडोजर नहरपार के दो गावों में 2 प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय सहित अन्य अवैध निर्माणों पर चला।

Ajit Sinha

आर्मी का फर्जी आईडी कार्ड इस्तेमाल करते हुए शराब की बोतलें सप्लाई करने वाले तीन आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तीन दिवसीय गुर्जर महोत्सव अगले वर्ष इंटरनेशनल स्तर का होगा, समापन- राजेश नागर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x