Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: बीती रात शादी समारोह में दो बचपन के दोस्तों ने एक वेटर की गोली मारकर हत्या कर दी, पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात दोस्त की शादी में खाना परोसने को लेकर हुए विवाद में दो दोस्तों ने एक वेटर को गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे शादी के प्रांगण में सन्नाटा छा गया। मरने वाले वेटर का नाम मुबारिक उर्फ़ बादशाह है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को गंभीरता से लेते हुए केवल 5 घंटे केअंदर ही दोनों आरोपित दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम मोनू और मोहित,निवासी वर्तमान में सैनिक कॉलोनी में रहते है,मूलरूप से गांव नवादा के रहने वाले है,और आपस में बचपन के दोस्त है,और दूध की डेरी का काम करते हैं।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी में इमरान खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भतीजा मुबारिक उर्फ़ बादशाह, निवासी आदर्श कॉलोनी, नियर मदीना मस्जिद वेटर का काम करता है। कल 13 दिसम्बर-2024 की रात लगभग 11 बजे उस का भतीजा मुबारिक उर्फ़ बादशाह सैनिक कॉलोनी , सेक्टर -49 , फरीदाबाद में गया हुआ था। जहां पर खाना पडोसने को लेकर कहासुनी होने पर मोहित ने मुबारिक उर्फ़ बादशाह को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

यादव का कहना है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए उनकी अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने दो आरोपित दोस्तों को मात्र पांच घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम मोहित और मोनू है, जोकि वर्तमान में सैनिक कॉलोनी में रहते है, और मूलरूप से गांव नवादा के रहने वाले है, और दूध का डेयरी चलाते है।

उनका कहना है कि आरोपितों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों अपने दोस्त जय लखानी के यहां शादी समारोह में सैनिक कॉलोनी, फरीदाबाद में आए थे। मृतक मुबारिक उर्फ बादशाह के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मोनू के पास पिस्टल थी। जिसको लेकर मोहित ने मुबारक पर गोली चला दी थी। मामले में पूछताछ के लिए दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपितों से वारदात में प्रयोग पिस्टल बरामद की जाएगी।

Related posts

डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने आयोजित पासिंग आउट परेड में शिरकत की, परेड टुकड़ियों का किया निरीक्षण,ली सलामी। 

Ajit Sinha

नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य मेला का सफल आयोजन, 1220 लोगों की गई जांच

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अग्रवाल धर्मशाला बल्लभगढ़ में जादूगर सम्राट सीपी यादव ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर बाइक चलाने का कारनामा दिखाया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x