Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ; त्रिखा कालोनी में मोहित कम्युनिकेशन की दुकान से तीन बदमाशों ने पिस्तौल की नौक पर लूटे दो लाख रूपए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद :  बीती रात बल्लभगढ़ के त्रिखा कालोनी में तीन हथियार बंद तीन बदमाशों ने  मोबाइल की दुकान के मालिक से 2 लाख रूपए लूट कर फरार हो गए।पुलिस की मानें तो  लूटेरे एक कार में सवार होकर आए थे। इस संबंध में सिटी बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने तीनों लूटेरे के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 392 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और आरोपी बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।

        थाना प्रभारी महेश कुमार  बतातें हैं कि त्रिखा कालोनी में मोहित कम्युनिकेशन के नाम से एक दुकान हैं और उसमें मनी ट्रांसफर का भी धंधा चलता हैं। उनका कहना हैं कि रात करीब 11 बजे मोहित कम्युनिके शन में तीन लड़कें मोबाइल खरीदनें के बहानें घुसे थे जिसमें एक लड़का अपने चेहरे पर नाकाम पहने हुए था और अपने हाथ में पिस्तौल लेकर उसके दुकान के अंदर में घुस आए और अंदर से दुकान  का शटर बंद कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उससे दुकान में रखी हुई तक़रीबन  दो लाख रूपए लूट कर  फरार हो गए। बताया गया हैं कि तीनों लुटेरे एक कार में सवार होकर आए थे और  उस कार का रंग काला बताया गया हैं।
     उनका कहना हैं कि इस मामलें में क्राइम ब्रांच व थाने की पुलिस जांच कर रहीं हैं और आस -पास के सीसीटीवी कैमरेको खंगालनें का कार्य अभी चल रहा हैं। उनका कहना हैं कि दुकान के मालिक ने जो शिकायतें पुलिस को दी उसके आधार पर तीनों लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं और हथियार बंद लुटेरों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Related posts

मानव रचना इंटर फैकल्टी एंड स्टाफ बैडमिंटन और टीटी चैंपियनशिप 2022 का 10 वां संस्करण MRIS 14 में आयोजित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय की डाॅ. सोनिया को अनुसंधान के लिए 32.80 लाख रुपये की फंडिंग। 

Ajit Sinha

पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुए मुठभेड़ में गोली लगने से गौ तस्कर घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x